[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology AI की ताकत से Vi रखेगा स्पैम और फ्रॉड कॉल्स से यूजर्स को सेफ, लॉन्च हुआ नया फीचर Vi Protect

AI की ताकत से Vi रखेगा स्पैम और फ्रॉड कॉल्स से यूजर्स को सेफ, लॉन्च हुआ नया फीचर Vi Protect

0
AI की ताकत से Vi रखेगा स्पैम और फ्रॉड कॉल्स से यूजर्स को सेफ, लॉन्च हुआ नया फीचर Vi Protect
वीआई प्रोटेक्ट लॉन्च/एआई सांकेतिक तस्वीर

Vi Protect Launch: स्पैम कॉल्स और साइबर फ्रॉड के मामले बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में अपने यूजर्स को स्पैम कॉल्स से सुरक्षित रखने के लिए प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Vodafone-idea ने एक नई पहल शुरू की है. IMC 2025 (इंडिया मोबाइल कांग्रेस) के दौरान कंपनी ने AI-पावर्ड Vi प्रोटेक्ट लॉन्च किया है. जिसे यूजर्स को स्पैम और साइबर फ्रॉड के बढ़ते खतरों से बचाने के लिए डिजाइन किया गया है. कंपनी के इस Vi प्रोटेक्ट में AI-बेस्ड वॉयस स्पैम डिटेक्शन सिस्टम और AI-ऑपरेटेड साइबर डिफेंस और इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं. तो फिर चलिए जानते हैं कि कैसे काम करेगा Vi का ये AI-पावर्ड Vi प्रोटेक्ट.

क्या है Vi Protect?

Vi प्रोटेक्ट प्रोग्राम को Vi यूजर्स, नेटवर्क और एंटरप्राइज यूजर्स को स्पैम, फ्रॉड और साइबर खतरों से सेफ रखने के लिए डिजाइन किया गया है. इस प्रोग्राम को दो हिस्सों में बांटा गया है. जिसमें पहले हिस्से में वॉयस स्पैम डिटेक्शन सिस्टम शामिल है, जो रियल टाइम में स्पैम कॉल्स की पहचान करता है. वहीं,दूसरे हिस्से में AI-ऑपरेटेड साइबर डिफेंस और इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम शामिल है. यह AI सिस्टम के जरिए Vi की बैकएंड नेटवर्क सिक्योरिटी को स्ट्रॉग करता है, जो पहले से कहीं ज्यादा तेजी से साइबर घटनाओं का पता लगाने और प्रतिक्रिया देने में सक्षम है.

Vi Protect का वॉयस स्पैम डिटेक्शन सिस्टम?

Vi प्रोटेक्ट के वॉयस स्पैम डिटेक्शन सिस्टम को लेकर कंपनी का दावा है कि Vi का वॉयस स्पैम डिटेक्शन सिस्टम यूजर्स तक स्पैम और फ्रॉड कॉल्स के पहुंचने से पहले ही उसे पहचान लेगा और उन्हें फ्लैग करेगा. इसके लिए सिस्टम AI मॉडल्स, वेब क्रॉलर और कस्टमर फीडबैक का इस्तेमाल करेगा. आसान भाषा में कहें तो, अगर आप Vi यूजर हैं और आपको कोई संदिग्ध नंबर से कॉल आता है, तो कंपनी का यह सिस्टम आपके स्क्रीन पर ‘Suspected Spam’ का अलर्ट दिखाएगा. यानी कि आपके नंबर पर कॉल आने पर आपको पता चल जाएगा कि आपको वह कॉल उठानी है या नहीं. इसके अलावा इसमें SMS के लिए स्पैम फ़िल्टरिंग और एक इंटरनेशनल कॉलिंग डिस्प्ले भी शामिल है, जो आपको रियल टाइम इंटरनेशनल नंबरों को पहचानने में मदद करेगा.

Vi Protect का AI-ऑपरेटेड साइबर डिफेंस और इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम

Vi प्रोटेक्ट के दूसरे भाग AI-ऑपरेटेड साइबर डिफेंस और इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम को Vi के कोर नेटवर्क और एंटरप्राइज ऑपरेशंस की सुरक्षा के लिए डिज़ाइन किया गया है. यह सिस्टम एक घंटे के अंदर खतरों का पता लगाने, विश्लेषण करने और उन्हें बेअसर करने के लिए एजेंटिक और जेनरेटिव AI का इस्तेमाल करता है. यह पिछले मॉडल की तुलना में 70% तेज और अधिक सटीक है.

5 लेयर स्टेप प्रोसेस पर करता है काम

  • एनोमली डिटेक्शन
  • कंटेक्स्चुलाइजेशन एंड कैटेगरीजेशन
  • इंटरफेस इंजन एजेंट
  • सजेस्टिव इंटेलिजेंस और ह्यूमन वैलिडेशन

बता दें कि, Vi ने दावा किया है कि ये सिस्टम पहले ही 600 मिलियन से अधिक स्पैम, स्कैम कॉल्स और संदेशों को चिह्नित कर चुके हैं, और कंपनी जल्द ही फ़िशिंग लिंक को ब्लॉक करने के लिए रीयल-टाइम यूआरएल सुरक्षा पेश करने की योजना बना रही है.

Vi Protect से जुड़े FAQs

क्या Vi Protect सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है?

Vi Protect वोडाफोन-आइडिया प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स के लिए उपलब्ध है.

क्या Vi Protect फीचर यूज करने के लिए कोई चार्ज देना होगा?

नहीं, फिलहाल Vi Protect फीचर को कंपनी Free में उपलब्ध करा रही है. कंपनी इसे अपने नेटवर्क सिक्योरिटी सिस्टम का हिस्सा बना रही है, ताकि यूजर्स को अतिरिक्त सुरक्षा दी जा सके. हालांकि, आगे चलकर इसके प्रीमियम वर्ज़न या एडवांस फीचर्स भी लॉन्च हो सकते हैं.

Vi Protect किन कॉल्स को स्पैम या फ्रॉड के रूप में पहचानता है?

Vi Protect उन कॉल्स को स्पैम या फ्रॉड मार्क करता है, जो संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होते हैं. जैसे बैंक फ्रॉड, लॉटरी स्कैम, फिशिंग कॉल्स या KYC अपडेट के नाम पर ठगी.

Jio, Airtel और Vi का ये प्लान आज करेंगे रिचार्ज, तो साल 2026 तक कर सकेंगे टेंशन फ्री कॉलिंग और स्ट्रीमिंग

Jio vs Airtel vs Vi: 200 रुपये से कम में कौन दे रहा ज्यादा फायदा? रिचार्ज करने से पहले देखें ऑप्शन

Previous article Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah छोड़ने के 5 साल बाद इस शो से नेहा मेहता करेंगी कमबैक, कहा- ये किरदार बहुत ही दिलचस्प है
Next article Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में घर से कैसे डाल सकेंगे वोट? जानिए डिटेल प्रक्रिया
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel