[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 9000mAh बैटरी के साथ आया Vivo Y600 Turbo, जानिए फीचर्स और कीमत

9000mAh बैटरी के साथ आया Vivo Y600 Turbo, जानिए फीचर्स और कीमत

0
9000mAh बैटरी के साथ आया Vivo Y600 Turbo, जानिए फीचर्स और कीमत
वीवो Y600 टर्बो

Vivo ने चीन में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo Y600 Turbo लॉन्च कर दिया है. यह स्मार्टफोन दमदार बैटरी, प्रीमियम डिजाइन और शानदार डिस्प्ले के साथ आता है. खास बात यह है कि फोन में बड़ी 9000mAh बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक अच्छा बैकअप देगी. कंपनी ने इस स्मार्टफोन को खास उन यूजर्स के लिए पेश किया है, जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और लंबी बैटरी लाइफ वाला फोन खरीदना चाहते हैं.

Vivo Y600 Turbo की कीमत

Vivo Y600 Turbo को कंपनी ने तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत-

  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज – CNY 2,299 (करीब ₹32,000)
  • 12GB RAM + 256GB स्टोरेज – CNY 2,599 (करीब ₹36,000)
  • 12GB RAM + 512GB स्टोरेज – CNY 2,899 (करीब ₹40,000)

यह स्मार्टफोन Dune Gold, Electric Blue और Millennium Pink कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा. फिलहाल चीन में इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है, जबकि इसकी बिक्री 27 मई से शुरू होगी.

Vivo Y600 Turbo फीचर्स

डिस्प्ले: मॉडल में 6.83 इंच का बड़ा 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस काफी स्मूद हो जाती है. साथ में इसमें 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है. इसके अलावा, इसमें SGS Low Blue Light और TUV Rheinland Flicker-Free सर्टिफिकेशन भी दिया गया है, जिससे आंखों पर कम असर पड़ता है.

परफॉर्मेंस: परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ Adreno 810 GPU, 12GB तक LPDDR4x RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है. यह स्मार्टफोन Android 16 बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है, जिससे यूजर्स को स्मूद और फास्ट एक्सपीरियंस मिलेगा.

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए Vivo Y600 Turbo में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

बैटरी और चार्जिंग: फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9000mAh की बड़ी बैटरी है. कंपनी ने इसमें 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है, जिससे फोन कम समय में तेजी से चार्ज हो सकेगा.

अन्य फीचर्स: फोन में कई एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें IP68 और IP69 रेटिंग, 5G सपोर्ट, Wi-Fi, Bluetooth 5.2, NFC, USB Type-C पोर्ट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है.

यह भी पढ़ें: Oppo Find X9s की सेल शुरू, प्रीमियम कैमरा फीचर्स और बड़ी बैटरी से है लैस

Previous article सड़क-नाला निर्माण पर बवाल, दबंगों ने ग्रामीणों को लाठी-सरिया से पीटा
Next article Saran News : बंद चीनी मिल के पास कचरा डंपिंग यार्ड से फैली बदबू, लोगों का जीना मुश्किल
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel