[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 10,200mAh बैटरी वाला फोन लेकर आया वीवो, 50MP का कैमरा और MediaTek प्रोसेसर भी मौजूद

10,200mAh बैटरी वाला फोन लेकर आया वीवो, 50MP का कैमरा और MediaTek प्रोसेसर भी मौजूद

0
10,200mAh बैटरी वाला फोन लेकर आया वीवो, 50MP का कैमरा और MediaTek प्रोसेसर भी मौजूद
Vivo Y600 Pro (Photo: Vivo)

Vivo ने सोमवार को चीन में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y600 Pro लॉन्च कर दिया है. यह कंपनी की Y सीरीज का लेटेस्ट मॉडल है. फोन जल्द ही चार अलग-अलग कलर ऑप्शंस में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,200mAh की दमदार बैटरी है. कैमरे की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. आइए डिटेल में इस फोन के फीचर्स और प्राइस के बारे में जानते हैं.

Vivo Y600 Pro के फीचर्स

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें आपको एक बड़ा 6.83 इंच का AMOLED स्क्रीन मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इस फोन की एक और खास बात है इसका IP68 + IP69 रेटिंग. यानी यह धूल और पानी से काफी हद तक सेफ रहने वाला डिवाइस है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7300e (6nm) प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ ARM Mali-G610 GPU मिलता है, जिससे गेमिंग और ग्राफिक्स हैंडलिंग स्मूथ हो जाती है. रैम की बात करें तो यह फोन 12GB तक LPDDR5 RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है. इसमें आपको Android 16 बेस्ड OriginOS 6 मिलता है.

पीछे की तरफ आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो 10x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है. वहीं फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है. वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो यह फोन 1080p तक रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है.

इसमें आपको 10,200mAh की बड़ी बैटरी मिलती है. अगर बैटरी खत्म भी हो जाए, तो चिंता की बात नहीं है क्योंकि इसमें 90W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है.

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें आपको 5G सपोर्ट के साथ-साथ 4G LTE, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 जैसी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी मिलती है. साथ ही इसमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है और नेविगेशन के लिए GPS, BeiDou, GLONASS, GNSS और QZSS जैसे कई सैटेलाइट सिस्टम का सपोर्ट भी मौजूद है.

Vivo Y600 Pro की कीमत

इसके बेस वेरिएंट में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है, जिसकी कीमत करीब CNY 2,099 यानी लगभग ₹29,000 रखी गई है. वहीं अगर आप थोड़ा ज्यादा स्टोरेज चाहते हैं, तो 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए आपको CNY 2,299 (लगभग ₹32,000) खर्च करने होंगे.

इसके अलावा 8GB + 512GB और 12GB + 256GB वाले मॉडल की कीमत CNY 2,599 यानी करीब ₹36,000 रखी गई है. जो लोग टॉप-एंड परफॉर्मेंस चाहते हैं, उनके लिए 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला सबसे पावरफुल वेरिएंट CNY 2,899 यानी लगभग ₹40,000 में उपलब्ध होगा.

यह नया फोन 5 मई से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसे Vivo की ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा. इसमें आपको Bright Moon Black, Floating Gold, Star Violet और Vast Blue जैसे शानदार रंग मिलेंगे.

यह भी पढ़ें: OnePlus Nord CE 6 Lite: क्या होगी प्राइस रेंज और कैसे होंगे फीचर्स? कंपनी ने शेयर की डिटेल्स

Previous article Sambalpur News: प्रकृति बंधु सरोज मेहर प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल कर पौधों को रख रहे हराभरा
Next article Sambalpur News: पिंडापथर को हराकर लमटीबहाल टीम बनी चैंपियन
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel