[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 6000mAh बैटरी के साथ आया Vivo का सस्ता फोन, मिलेगा 32MP सेल्फी कैमरा और Snapdragon का दमदार प्रोसेसर

6000mAh बैटरी के साथ आया Vivo का सस्ता फोन, मिलेगा 32MP सेल्फी कैमरा और Snapdragon का दमदार प्रोसेसर

0
6000mAh बैटरी के साथ आया Vivo का सस्ता फोन, मिलेगा 32MP सेल्फी कैमरा और Snapdragon का दमदार प्रोसेसर
Vivo Y400 5G launch

Vivo Y400 5G Launch: अगर आप बजट में एक बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो फिर Vivo आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन लेकर आ गया है. चाइनीज टेक कंपनी ने आज अपने Y सीरीज में एक नया मॉडल आज भारत में लॉन्च कर दिया है. Vivo का ये नया मॉडल Vivo Y400 5G बजट सेगमेंट में लॉन्च हुआ है. Vivo Y400 5G का प्रो मॉडल भारत में पहले ही लॉन्च हो चुका है. Vivo Y400 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी और Snapdragon का दमदार प्रोसेसर दिया गया है. यहां जानिए Vivo Y400 5G की कीमत और उसके फीचर्स.

यह भी पढ़ें: Vivo V60 5G की लॉन्च डेट का खुलासा! फीचर्स और कीमत जानकर बोल उठेंगे– क्या बात है!

Vivo Y400 5G की कीमत

कंपनी ने अपने नए सीरीज Y400 5G को Vivo ऑफिशियल साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart और Amazon दोनों पर ही लॉन्च किया है. Vivo Y400 5G को दो वेरिएंट 8GB+128GB और 8GB+256GB में लॉन्च किया गया है. जिसकी कीमत 21,999 रुपये और 23,999 रुपये रखी गई है. 7 अगस्त से मॉडल की सेल शुरू हो जाएगी. वहीं, पहली सेल पर IDFC First, DBS, SBI, Yes Bank, BOB Card और Federal Bank के कार्ड्स पर ग्राहकों को 10% तक का कैशबैक मिलेगा.

Vivo Y400 5G में क्या है खास

डिस्प्ले: Vivo Y400 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.67 इंच की Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है.

कैमरा: Vivo Y400 5G के कैमरे कि बात करें तो बैक पैनल में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. जिसमें 50MP Sony IMX852 का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है.

प्रोसेसर: बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए Vivo Y400 5G में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 SoC का दमदार प्रोसेसर दिया गया है, जो Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है.

बैटरी: Vivo Y400 5G में कंपनी ने 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की तगड़ी बैटरी दी है.

कलर: Vivo Y400 5G में Glam White और Olive Green में लॉन्च हुआ है.

यह भी पढ़ें: भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले Vivo स्मार्टफोन की लिस्ट, देखें ₹20000 तक के बेस्ट ऑप्शंस

Previous article Resume आपके पेट में,नौकरी मांगने का बेहद प्यारा तरीका, डोनट के साथ भेज दी CV
Next article ‘टूटा हूं पर हारा नहीं’, IND vs ENG मैच में क्रिस वोक्स करेंगे बल्लेबाजी! पहले भी हो चुका है ऐसा कारनामा
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel