[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Vivo X300 Ultra और X300 FE की लॉन्चिंग जल्द, कंपनी ने किया टीज

Vivo X300 Ultra और X300 FE की लॉन्चिंग जल्द, कंपनी ने किया टीज

0
Vivo X300 Ultra और X300 FE की लॉन्चिंग जल्द, कंपनी ने किया टीज
वीवो X300 अल्ट्रा / फोटो- वीवो

Vivo अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को जल्द ही भारत में लॉन्च करने जा रहा है. कंपनी ने इन दोनों फोन्स को ऑफिशियली टीज करना शुरू कर दिया है, जिससे साफ है कि भारतीय यूजर्स को जल्द ही ये प्रीमियम डिवाइसेज देखने को मिलेंगे. खास बात यह है कि Vivo X300 Ultra को पहले MWC 2026 में पेश किया गया था और बाद में इसे चीन में लॉन्च किया गया था.

लॉन्च टाइमलाइन

Vivo के ऑफिशियल वेबसाइट पर दोनों स्मार्टफोन्स के लिए अलग-अलग माइक्रोसाइट्स लाइव हो चुकी हैं. माइक्रोसाइट पेज पर फिलहाल Coming Soon लिखा हुआ है. साथ ही, Flipkart पर भी एक माइक्रोसाइट पेज दिखाई दे रही है, जिससे यह साफ है कि दोनों स्मार्टफोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.

डिजाइन और कैमरा में क्या होगा खास?

Vivo X300 Ultra का डिजाइन इसके चीनी वर्जन जैसा ही रखा गया है. इसमें सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो इसे एक प्रीमियम और यूनिक लुक देता है. खास बात यह है कि यह फोन Vivo के नए एक्सटर्नल टेलीफोटो कन्वर्टर किट को सपोर्ट करेगा, जिससे फोटोग्राफी का एक्सपीरियंस और बेहतर होगा.

वहीं, Vivo X300 FE के बैक पैनल में पिल-शेप (pill-shaped) कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा. दोनों ही फोन्स में Zeiss ट्यून किए गए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए जाएंगे, जिससे यूजर्स को हाई-क्वालिटी फोटोग्राफी का एक्सपीरियंस मिलेगा. FE मॉडल को भारत में ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है.

Vivo X300 Ultra के स्पेसिफिकेशन (चीन लॉन्च के अनुसार)

Vivo X300 Ultra को चीन में 30 मार्च को लॉन्च किया गया था. इसकी शुरुआती कीमत CNY 6,999 (लगभग 95,900 रुपये) रखी गई है. यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस है, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है. इसमें 6600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए ठीक है.

इसके अलावा, यह फोन कई स्टोरेज ऑप्शन्स में उपलब्ध है, जिनमें 12GB से लेकर 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज शामिल है.

Vivo X300 FE के स्पेसिफिकेशन (रूस लॉन्च के अनुसार)

Vivo X300 FE को रूस में 4 मार्च को लॉन्च किया गया था, जहां इसकी शुरुआती कीमत RUB 60,124 (लगभग 71,000 रुपये) है. इस फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है और इसमें 6,500mAh की बैटरी मिलती है.

यह भी पढ़ें: ₹12999 में Vivo लेकर आ गया 6500mAh बैटरी वाला फोन, जानें खूबियां

Previous article रन चेज करने में पंजाब ने बनाया रिकाॅर्ड 11 में से 9 मैच जीते
Next article कब बढ़ेगी सैलरी और पेंशन? जानिए कमिटी से लेकर फिटमेंट फैक्टर तक की पूरी कहानी
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel