[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Vivo X300 Series आज होगा लॉन्च, 200MP कैमरा और Telephoto Extender किट के साथ मिलेगी प्रो-लेवल फोटोग्राफी

Vivo X300 Series आज होगा लॉन्च, 200MP कैमरा और Telephoto Extender किट के साथ मिलेगी प्रो-लेवल फोटोग्राफी

0
Vivo X300 Series आज होगा लॉन्च, 200MP कैमरा और Telephoto Extender किट के साथ मिलेगी प्रो-लेवल फोटोग्राफी
वीवो X300 सीरीज

Vivo X300 Series Launching Today: चाइनीज टेक कंपनी Vivo अपना नया फ्लैगशिप Vivo X300 Series आज फाइनली भारत में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. कंपनी आज अपने नये सीरीज को ऑफिशियल साइट के अलावा ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart और Amazon पर लॉन्च करने वाली है. बता दें Vivo के इस नये सीरीज में Vivo X300 और Vivo X300 Pro दो मॉडल शामिल हैं और दोनों ही मॉडल्स Zeiss-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरे के साथ आने वाले हैं. आइए जानते हैं डिटेल्स में कि क्या खास मिलने वाला है इस नये सीरीज में.

कब होगा लॉन्च Vivo X300 Series?

Vivo अपने नये Vivo X300 Series को भारत में आज Flipkart-Amazon पर दोपहर 12 बजे लॉन्च करने वाली है. फ्लिपकार्ट और अमेजन पर इस सीरीज के लिए एक माइक्रोसाइट पेज भी लाइव कर दिया गया है. कंपनी भारत में अपने स्टैंडर्ड मॉडल X300 मॉडल को खास डार्क रेड शेड में लॉन्च करने वाली है.

Telephoto Extender Kit के साथ लॉन्च होंगे मॉडल्स

इसके अलावा Vivo X300 Series में यूजर्स को Telephoto Extender Kit मिलने वाला है, जो कैमरा ऐप में मौजूद डेडिकेटेड Teleconverter Mode के साथ पूरी तरह सेट रहेंगे. इस किट में ZEISS के 2.35x टेली-कन्वर्टर लेंस शामिल दिए गए हैं, जो बिना इमेज क्वालिटी को कम किए लंबी ऑप्टिकल जूम रेंज ऑफर करेंगे. साथ ही, इसमें NFC सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे लेंस को फोन तुरंत पहचान लेगा और फीचर अपने-आप एक्टिव हो जाएगा.

Vivo X300 Series में कैसा होगा कैमरा?

Vivo X300 और Vivo X300 Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. बेस मॉडल में जहां 200MP का ZEISS प्राइमरी कैमरा, 50MP ZEISS अल्ट्रावाइड सेकेंडरी कैमरा और 50MP ZEISS APO टेलीफोटो कैमरा होगा, तो वहीं दूसरी ओर, Vivo X300 Pro 5G में 50MP ZEISS गिम्बल-ग्रेड प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 200MP ZEISS APO टेलीफोटो लेंस होगा.

Vivo X300 Series में क्या होगा खास?

कंपनी के ऑफिशियल साइट पर लाइव माइक्रोसाइट के अनुसार, दोनों मॉडल्स 3D ग्लास यूनिबॉडी, मेटल फ्रेम और स्लिम 1.05 मिमी बेजल के साथ आने वाले हैं. दोनों ही मॉडल्स में 3nm MediaTek Dimensity 9500 का चिपसेट दिया गया है, जिसे प्रो इमेजिंग VS1 चिप और V3+ इमेजिंग चिप के साथ जोड़ा गया है. मॉडल्स एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करेंगे.

यह भी पढ़ें: Vivo X300 Series ही नहीं, ये स्मार्टफोन्स भी दिसंबर में मचाएंगे धमाल, देखें पूरी लिस्ट

Previous article Bhaum Pradosh Vrat 2025: आज मंगलवार के दिन पड़ रहा भौम प्रदोष व्रत, कर्ज मुक्ति और मंगलदोष शांति का बन सकता है विशेष योग
Next article Viral Video : सांप की आरती वाला वीडियो देखकर सब हैरान, लेकिन जान लें इसकी सच्चाई
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel