[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology DSLR को टक्कर देगा Vivo X300 Series, मिलेगा 200MP ZEISS कैमरा और Telephoto Extender किट

DSLR को टक्कर देगा Vivo X300 Series, मिलेगा 200MP ZEISS कैमरा और Telephoto Extender किट

0
DSLR को टक्कर देगा Vivo X300 Series, मिलेगा 200MP ZEISS कैमरा और Telephoto Extender किट
वीवो X300 सीरीज

Vivo V60e के बाद अब चाइनीज टेक कंपनी अपना नया फ्लैगशिप सीरीज Vivo X300 Series भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है. कंपनी ने अपने नये सीरीज के लॉन्च डेट का भी खुलासा कर दिया है. इस सीरीज में दो मॉडल Vivo X300 और Vivo X300 Pro शामिल है. कंपनी ने कंफर्म किया है कि दोनों हैंडसेट Zeiss-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरे के साथ आने वाले हैं. बता दें कि, कंपनी ने अपने इन मॉडल्स को 13 अक्टूबर को चीन में और उसी महीने ग्लोबल लॉन्च किया था. ऐसे में अब कंपनी भारत में इन्हें लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.

Vivo X300 Series कब होगा लॉन्च?

भारत में Vivo अपने नये Vivo X300 Series को अगले महीने 2 दिसंबर को लॉन्च करने वाली है. ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा कंपनी का यह नया सीरीज ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर लॉन्च होने वाला है. फ्लिपकार्ट पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट पेज भी लाइव कर दिया गया है. कंपनी भारत में अपने स्टैंडर्ड मॉडल X300 मॉडल को खास कलर वेरिएंट्स में लॉन्च करने वाली है.

Vivo X300 Series में क्या होगा खास?

भारतीय मार्केट में Vivo X300 5G डार्क रेड शेड में आएगा. वीवो माइक्रोसाइट के अनुसार, स्मार्टफोन 3D ग्लास यूनिबॉडी, मेटल फ्रेम और स्लिम 1.05 मिमी बेजल के साथ आने वाला है. विवो X300 सीरीज में 3nm MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट होगा, जिसे प्रो इमेजिंग VS1 चिप और V3+ इमेजिंग चिप के साथ जोड़ा जाएगा. हैंडसेट एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलेंगे. इसके अलावा Vivo ने X300 और Vivo X300 Pro दोनों मॉडल्स के कैमरा फीचर्स और अपग्रेड का भी खुलासा कर दिया है. कंपनी ने Vivo X300 सीरीज के लिए Telephoto Extender Kit के लॉन्च को भी टीज किया है. इस किट में ZEISS के 2.35x टेली-कन्वर्टर लेंस शामिल होंगे, जो बिना इमेज क्वालिटी कम किए लंबी ऑप्टिकल ज़ूम रेंज ऑफर करेंगे. यह किट फोन के कैमरा ऐप में मौजूद डेडिकेटेड Teleconverter Mode के साथ पूरी तरह सेट होंगे. साथ ही, इसमें NFC सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे लेंस को फोन तुरंत पहचान लेगा और फीचर अपने-आप एक्टिव हो जाएगा.

Vivo X300 Series में कैसा होगा कैमरा?

लाइव माइक्रोसाइट के अनुसार, Vivo X300 5G मोबाइल में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 200MP ZIESS प्राइमरी कैमरा, 50MP ZIESS अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP ZIESS APO टेलीफोटो कैमरा होगा. दूसरी ओर, Vivo X300 Pro 5G मॉडल में 50MP ZEISS गिम्बल-ग्रेड प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 200MP ZEISS APO टेलीफोटो लेंस होगा.

यह भी पढ़ें: दमदार बैटरी और शानदार कैमरा के साथ इस हफ्ते आ रहे हैं कई धाकड़ फोन्स, Realme-Oppo के साथ Lava भी लिस्ट में शामिल

यह भी पढ़ें: Vivo टॉप पर बरकरार, Apple ने 50 लाख iPhone एक्सपोर्ट कर मचायी धूम

Previous article Ankush Raja Bhojpuri Song: अंकुश राजा का नया भोजपुरी गाना ‘दुल्हा बनाईब’ रिलीज, दुल्हा बनने को बेताब दिखे सिंगर, वीडियो है जबरदस्त
Next article Bihar News: वोट शेयर में नीतीश का मत प्रतिशत बढ़ा, तो चिराग और तेजस्वी का आंकड़ा आया नीचे
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel