[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Vivo X200T की बिक्री आज से शुरू, ट्रिपल 50MP कैमरा और स्पेशल ऑफर्स बना रहे इसे खास

Vivo X200T की बिक्री आज से शुरू, ट्रिपल 50MP कैमरा और स्पेशल ऑफर्स बना रहे इसे खास

0
Vivo X200T की बिक्री आज से शुरू, ट्रिपल 50MP कैमरा और स्पेशल ऑफर्स बना रहे इसे खास
Vivo X200T

Vivo ने अपनी X200 सीरीज में नया स्मार्टफोन Vivo X200T लॉन्च कर दिया है. ये स्मार्टफोन अब इंडिया में खरीदने के लिए उपलब्ध है. इसे पिछले हफ्ते ही कंपनी ने देश में पेश किया है. ये मिड-फ्लैगशिप सेगमेंट में आता है. फोन की सबसे खास बात हैं इसके 50MP के ट्रिपल कैमरे, जो Zeiss के साथ मिलकर बनाए गए हैं. अंदर से ये MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर से पावर करता है और बैटरी के साथ आता है. आइए अब जान लेते हैं इस फोन के प्राइस और फीचर्स के डिटेल्स के बारे में.

Vivo X200T की कीमत और ऑफर्स

Vivo X200T की बात करें तो इंडिया में इसकी शुरुआती कीमत 59,999 रुपये है, जिसमें आपको 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलेगा. अगर आपको ज्यादा स्टोरेज चाहिए तो 12GB RAM के साथ 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट भी मिलता है, जिसकी कीमत 69,999 रुपये है. यानी जरूरत और बजट के हिसाब से आप आसानी से चुन सकते हैं. Vivo X200T Seaside Lilac और Stellar Black कलर में उपलब्ध है. इसे आप Vivo India e-store, Flipkart या अपने नजदीकी रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं.

लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो, कस्टमर्स 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक या ₹5,000 तक का एक्सचेंज बोनस ले सकते हैं. इसके अलावा, जीरो डाउन पेमेंट और 18 महीने की नो-कॉस्ट EMI भी मिल रही है. EMI सिर्फ ₹3,055/माह से शुरू है. और हां, कंपनी ने Vivo X200T के लिए 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी फ्री में दे दी है.

Vivo X200T के फीचर्स

यह फोन Android 16 पर बेस्ड Origin OS 6 के साथ आता है और कंपनी इसमें पूरे 5 साल तक OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने वाली है. इसमें 6.67 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता हैं. 

कैमरे की बात करें तो Vivo X200T में Zeiss सपोर्ट वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का टेलीफोटो सेंसर मिलता है. वहीं, सेल्फी लेने के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

परफॉर्मेंस के मामले में भी यह फोन पीछे नहीं है. Vivo X200T में MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 12GB LPDDR5x Ultra RAM और 512GB तक की फास्ट UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है.

Vivo X200T को कंपनी ने काफी मजबूत और प्रीमियम बिल्ड के साथ लॉन्च किया है. फोन में IP68 और IP69 रेटिंग मिलती है. यानी धूल और पानी से अच्छी सेफ्टी मिलेगी. फोन में बैटरी भी जबरदस्त दी गई है. इसमें 6,200mAh की बड़ी बैटरी मिल जाती है, जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

यह भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट सेल में धमाकेदार ऑफर: सिर्फ ₹356 EMI पर 5G स्मार्टफोन

Previous article समाजसेवी के निधन पर शोक
Next article जन्म से ही न बोल व सुन पाती हैं 13 साल की लक्ष्मी, लेकिन पेंटिंग से बता देती है मन की बात
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel