[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 200MP कैमरा और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ आया Vivo V70 FE

200MP कैमरा और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ आया Vivo V70 FE

0
200MP कैमरा और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ आया Vivo V70 FE
वीवो V70 FE लॉन्च / फोटो- वीवो

Vivo ने आज भारत में अपना नया बजट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है. यह मॉडल कंपनी के V70 Series का हिस्सा है, जिसमें Vivo V70 और V70 Elite जैसे मॉडल पहले से शामिल हैं. V70 FE की खासियत इसका 200MP रियर कैमरा है. साथ ही इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है.

Vivo V70 FE: कीमत और उपलब्धता

Vivo V70 FE को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत-

  • 8GB RAM + 128GB वेरिएंट: ₹37,999
  • 8GB + 256GB वेरिएंट: ₹40,999
  • 12GB + 256GB वेरिएंट: ₹44,999

यह स्मार्टफोन Monsoon Blue और Northern Lights Purple दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. मॉडल की सेल 9 अप्रैल से Flipkart, Amazon और Vivo की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू होगी. कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग आज से ही शुरू कर दी है.

कैमरा है खासियत

Vivo V70 FE में फोटोग्राफी के लिए 200MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) सपोर्ट के साथ आता है. इसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है, जिसमें Aura Light सपोर्ट दिया गया है. सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा.

इस स्मार्टफोन में AI Magic Weather, AI Magic Landscape, AI Four-Season Portrait और AI बेस्ड 30x सुपर जूम जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जो फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं.

डिजाइन और अन्य फीचर्स

Vivo V70 FE में सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं, जो Gaming HyperSense Audio सपोर्ट करते हैं और बेहतर साउंड एक्सपीरियंस देते हैं.

इसमें खास Darkness Glow Technology दी गई है, जिसकी मदद से फोन का बैक पैनल UV लाइट या धूप में आने के बाद अंधेरे में हल्का ग्लो करता है, जिससे इसका लुक काफी यूनिक बनता है.

साथ ही, यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह धूल और पानी से सुरक्षित है. इतना ही नहीं, इसमें अंडरवॉटर फोटोग्राफी का भी सपोर्ट मिलता है.

Vivo V70 FE: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

डिस्प्ले: Vivo V70 FE में 6.83-इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है.

प्रोसेसर: इसमें 4nm पर बेस्ड MediaTek Dimensity 7360-Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. यह फोन 12GB तक LPDDR5 RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है, जिससे स्मूद और फास्ट एक्सपीरियंस मिलता है.

सॉफ्टवेयर: यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है. इसमें फ्रंट कैमरा के आसपास Origin Island फीचर भी दिया गया है, जो नोटिफिकेशन और इंटरैक्शन को बेहतर बनाता है. खास बात यह है कि Vivo इस फोन के साथ 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रहा है, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बेहतर ऑप्शन बनाता है.

बैटरी: मॉडल में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी के अनुसार, यह फोन 1% से 100% तक सिर्फ 60 मिनट में चार्ज हो सकता है. इतना ही नहीं, 16 घंटे के भारी इस्तेमाल के बाद भी इसमें करीब 14% बैटरी बची रह सकती है.

कनेक्टिविटी: इसमें 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4, NFC, GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo और QZSS जैसे फीचर्स दिए गए हैं, साथ ही USB Type-C पोर्ट भी मिलता है. सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: सेल्फी मिरर कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Realme 16 5G, मिलेगी 7000mAh की बैटरी

Previous article रामगढ़ में हाई-वोल्टेज ड्रामा, वेतन वृद्धि की मांग पर अड़े मजदूर, अधिकारियों से तीखी झड़प और धक्का-मुक्की
Next article RJD विधायक फैसल रहमान ने की सीएम नीतीश से मुलाकात, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel