[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology अप्रैल के इस तारीख को लॉन्च होगा वीवो का 200MP कैमरा वाला फोन, देखें कन्फर्म फीचर्स

अप्रैल के इस तारीख को लॉन्च होगा वीवो का 200MP कैमरा वाला फोन, देखें कन्फर्म फीचर्स

0
अप्रैल के इस तारीख को लॉन्च होगा वीवो का 200MP कैमरा वाला फोन, देखें कन्फर्म फीचर्स
Vivo V70 FE (Photo: Vivo)

अगले महीने की शुरुआत में Vivo भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V70 FE लॉन्च करने जा रही है. लॉन्च डेट का ऐलान करने के साथ ही कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस अपकमिंग फोन के कई जरूरी डिटेल्स भी सामने आ चुके हैं. दिलचस्प बात ये है कि Amazon पर भी इसका एक लाइव माइक्रोसाइट पहले ही दिखाई दे चुका है. इससे ये बात तो साफ हो गई है कि फोन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी आसानी से उपलब्ध होगा. हाल ही में कंपनी ने इस स्मार्टफोन को इंडोनेशिया में लॉन्च किया था, और माना जा रहा है कि भारत में आने वाला वर्जन भी लगभग उसी जैसे फीचर्स के साथ एंट्री करेगा.

कब लॉन्च होगा Vivo V70 FE?

यह स्मार्टफोन 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च होगा. खास बात ये है कि लॉन्च के बाद आप इसे आसानी से Amazon और Vivo की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद पाएंगे. लुक की बात करें तो यह फोन दो शानदार कलर ऑप्शन (Monsoon Blue और Northern Lights Purple) में आएगा.

Vivo V70 FE के कन्फर्म फीचर्स

डिस्प्ले और डिजाइन 

इसमें आपको 6.83-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz के स्मूथ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. इतना ही नहीं, इसकी ब्राइटनेस भी 1,900 nits तक जाती है.

लेकिन सबसे खास बात है इसकी नई डार्कनेस ग्लो टेक्नोलॉजी (Darkness Glow Technology). Vivo का दावा है कि ये उसका पहला ऐसा फोन होगा जिसमें ये टेक्नोलॉजी मिलेगी. आसान शब्दों में समझें तो, फोन UV light या धूप में रखने के बाद हल्के अंधेरे में खुद ही ग्लो करेगा.

कैमरा और बैटरी

कंपनी ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि इस फोन के पीछे 200MP का दमदार कैमरा मिलेगा. वहीं बैटरी की बात करें तो इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. खास बात ये है कि इसमें बायपास चार्जिंग भी मिलेगा. इससे गेमिंग या हेवी यूज के दौरान फोन ज्यादा गर्म नहीं होगा.

सॉफ्टवेयर 

ये फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आएगा. साथ ही इसमें Origin Island फीचर मिलेगा, जो फ्रंट कैमरा के आसपास रियल-टाइम नोटिफिकेशन और अलर्ट्स दिखाएगा. कुछ-कुछ iPhone के Dynamic Island जैसा ही. और अच्छी बात ये है कि कंपनी 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने वाली है.

ऑडियो और बिल्ड क्वालिटी

ऑडियो और बिल्ड क्वालिटी भी काफी मजबूत रखी गई है. इसमें ड्यूल स्पीकर और कंपनी का Gaming HyperSense Audio फीचर मिलेगा. वहीं, फोन को IP68 और IP69 रेटिंग भी मिली है. इतना ही नहीं, इसमें अंडरवाटर फोटोग्राफी का भी सपोर्ट दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: 2 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा Realme 16 5G, जानिए सेल्फी मिरर फोन के फीचर्स

Previous article मिडिल ईस्ट संकटः पीएम मोदी कल करेंगे मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, इन राज्यों के सीएम नहीं होंगे शामिल
Next article झारखंड में बम का खौफ: धनबाद कोर्ट के बाद रांची डीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा-तफरी
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel