[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Vivo V70 और V70 Elite की इंडिया एंट्री पक्की, Snapdragon चिपसेट के साथ होगा बड़ा अपग्रेड

Vivo V70 और V70 Elite की इंडिया एंट्री पक्की, Snapdragon चिपसेट के साथ होगा बड़ा अपग्रेड

0
Vivo V70 और V70 Elite की इंडिया एंट्री पक्की, Snapdragon चिपसेट के साथ होगा बड़ा अपग्रेड
Vivo V70 and V70 Elite

Vivo ने कंफर्म कर दिया है कि उसकी नई V70 सीरीज के स्मार्टफोन्स जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाले हैं. कंपनी ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी और साथ ही एक खास माइक्रोसाइट भी लाइव की है. माइक्रोसाइट के जरिए आने वाली सीरीज से जुड़ी कुछ अहम डिटेल्स सामने आ गई हैं. Vivo V70 सीरीज में दो मॉडल आपको देखने को मिलेंगे. पहला Vivo V70 और दूसरा Vivo V70 Elite. माना जा रहा है कि ये दोनों फोन प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट को टारगेट करेंगे, यानी फीचर्स भी दमदार होंगे और लुक-फील भी काफी प्रीमियम होने वाली है. आइए इसके बारे में थोड़ा डिटेल में जानते हैं.

Flipkart पर आना हुआ कंफर्म

Flipkart पर Vivo V70 सीरीज के लिए एक खास माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है. इससे ये बात तो साफ हो गया है कि लॉन्च के बाद ये स्मार्टफोन्स Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे. हालांकि Vivo ने अभी तक ऑफिशियल लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि कंपनी आने वाले हफ्तों में इससे जुड़ी और डिटेल्स शेयर करेगी.

दोनों फोन में मिलेंगे Snapdragon चिपसेट और Zeiss कैमरा

Vivo ने कंफर्म कर दिया है कि V70 सीरीज के दोनों फोन Qualcomm के Snapdragon प्रोसेसर के साथ आएंगे. स्टैंडर्ड Vivo V70 में आपको Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिलेगा. जबकि टॉप वेरिएंट Vivo V70 Elite में और भी पावरफुल Snapdragon 8s Gen 3 SoC दिया जाएगा. यानी परफॉर्मेंस के मामले में दोनों फोन दमदार रहने वाले हैं.

दोनों ही मॉडल्स में Zeiss ब्रांडिंग वाला रियर कैमरा सेटअप मिलने वाला है. जिससे यह पता चलता है Vivo और Zeiss की प्रीमियम पार्टनरशिप आगे भी जारी रहेगी. मतलब साफ है, फोटोग्राफी के मामले में ये स्मार्टफोन्स खास फोकस के साथ आएंगे.

कैसा होगा डिजाइन?

कंपनी ने Vivo V70 सीरीज के डिजाइन से भी पर्दा उठा दिया है. सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस फोन में स्क्वायर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसके अंदर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. वहीं, फोन के राइट साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर देखने को मिलेंगे. कुल मिलाकर, लुक के मामले में Vivo V70 सीरीज काफी प्रीमियम और स्टाइलिश लगने वाली है. 

Vivo V70 सीरीज का डिस्प्ले

V70 सीरीज में 6.59-इंच का 1.5K डिस्प्ले मिलने वाला है, जो 459 PPI की शार्प पिक्सल डेंसिटी के साथ आएगा. स्क्रीन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलेगा, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग एकदम स्मूद रहेगी. इतना ही नहीं, इसमें 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी जाएगी, यानी तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी. डिस्प्ले 1.07 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है और इसके बेजल भी सिर्फ 1.25mm के होंगे.

बैटरी और कैमरा

Vivo की आने वाली V70 सीरीज काफी दमदार होने वाली है. इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. कैमरा की बात करें तो पीछे 50MP का Sony IMX882 मेन कैमरा दिया जाएगा, जिसमें OIS सपोर्ट होगा. इसके साथ 50MP का टेलीफोटो कैमरा और एक अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलेगा. वहीं सेल्फी लवर्स के लिए फ्रंट में भी 50MP का कैमरा दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: 2 फरवरी को दिखेगी Samsung Galaxy F70 सीरीज की पहली झलक, जानें पूरी डिटेल

Previous article सड़क पर दाह संस्कार मामले में थानाध्यक्ष के वेतन पर रोक
Next article संगीन मामलों का करें त्वरित निष्पादन, फरार आरोपितों की सुनिश्चत करें गिरफ्तारी
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel