[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Vivo V60e भारत में लॉन्च, 200MP कैमरे वाले फोन की जानिए कीमत और फीचर्स

Vivo V60e भारत में लॉन्च, 200MP कैमरे वाले फोन की जानिए कीमत और फीचर्स

0
Vivo V60e भारत में लॉन्च, 200MP कैमरे वाले फोन की जानिए कीमत और फीचर्स
Vivo V60e Launch Price

Vivo V60e Launch: आज फाइनली Vivo लवर्स का इंतजार खत्म हो गया है. क्योंकि, Vivo ने अपने 200MP कैमरा वाले मॉडल Vivo V60e 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है. Vivo V60e में कंपनी ने 200MP कैमरा के साथ कई सारे AI फोटोग्राफी फीचर्स दिए हैं, जिससे हर शॉट पिक्चर परफेक्ट होने वाला है. इसके अलावा Vivo V60e में 6500mAh की बैटरी और MediaTek का प्रोसेसर दिया गया है. सबसे खास बात तो यह है कि कंपनी ने अपने इस नए मॉडल को बजट सेगमेंट में लॉन्च किया है. ऐसे में अगर आप भी इस बेहतरीन कैमरा क्वालिटी और फीचर्स वाले फोन को खरीदना चाहते हैं, तो यहां जानिए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में.

Vivo V60e की भारत में कीमत क्या है?

Vivo V60e को Vivo ने अपने ऑफिशियल साइट के अलावा ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर लॉन्च किया है. जहां इस मॉडल की प्री-बुकिंग भी शुरू हो गई है. Vivo V60e को तीन स्टोरेज वेरिएंट 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB ऑप्शन में लॉन्च किया है. कीमत कि बात करें तो बेस वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये, मिड वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है. इसके अलावा इस मॉडल की प्री-बुकिंग करने पर ग्राहकों को Axis, HDFC, SBI बैंक क्रेडिट कार्ड और UPI पर इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा. जिससे आपको ये मॉडल और भी सस्ते में मिल जाएगा.

Vivo V60e में कैसा है डिजाइन?

Vivo ने अपने नए मॉडल Vivo V60e को न्यू कलर थीम Elite Purple और Noble Gold ऑप्शन में लॉन्च किया है. इस नए मॉडल में पतले बेज़ेल्स और एक पंच-होल कैमरा कटआउट के साथ चमकदार रियर पैनल, एक गोली के आकार का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है. 120Hz रिफ्रेश रेट, 1600nits लोकल पीक ब्राइटनेस, 1.07 बिलियन कलर्स और लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन सपोर्ट के साथ 6.77-इंच का Slim Quad-Curved AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसके साथ ही डिस्प्ले में डायमंड शील्ड ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है. साथ ही डस्ट और वाटर रेजिसटेंस के लिए मॉडल IP68+IP69 का रेटिंग से लैस है.

Vivo V60e में कैसा है कैमरा?

Vivo V60e में सबसे खास मॉडल का कैमरा है. इसके बैक पैनल में डुअल-रियर कैमरा सेटअप है. जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS, 30x जूम और 85mm पोर्ट्रेट इमेजिंग को सपोर्ट करता है. इसके साथ ही बैक पैनल में 8MP का अल्ट्रा वाइड सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. इसके साथ ही एक ऑरा लाइट भी दिया गया है. वहीं, फ्रंट में एआई ऑरा लाइट पोर्ट्रेट सपोर्ट के साथ 50MP का आई ऑटो-फोकस ग्रुप सेल्फी कैमरा दिया गया है. इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए खास AI Festival Portrait, AI Four Season Portrait और Image Expander जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Vivo V60e में बैटरी कितनी दी गई है?

Vivo V60e में 6500mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके अलावा बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इस मॉडल में MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट दिया गया है, जो Android 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर काम करेगा.

OnePlus यूजर्स की चांदी ही चांदी, इस दिन लॉन्च होगा नया OxygenOS 16, जानें क्या मिलेगा खास

लेना है स्मार्टफोन और बजट है टाइट, इन सस्ते ऑप्शंस में मिलेंगे टकाटक फीचर्स

Previous article Bihar Chunav 2025: अब अक्षरा भी उतरीं चुनावी मैदान में! गिरिराज सिंह से की चुपचाप मुलाकात
Next article Anupama: प्रकाश को घसीटकर पुलिस स्टेशन ले जाएगी अनुपमा? इस लड़की ने दी चेतावनी, कहा- गांव छोड़कर चली जाओ, वरना वह जला देगा
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel