[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Vivo V50e की लॉन्चिंग डेट हुई कन्फर्म, 50MP और ढेर सारे AI फीचर्स के साथ इस दिन होगी एंट्री

Vivo V50e की लॉन्चिंग डेट हुई कन्फर्म, 50MP और ढेर सारे AI फीचर्स के साथ इस दिन होगी एंट्री

0
Vivo V50e की लॉन्चिंग डेट हुई कन्फर्म, 50MP और ढेर सारे AI फीचर्स के साथ इस दिन होगी एंट्री
Vivo V50e

Vivo V50e Launch: Vivo अपनी नई जनरेशन V सीरीज मॉडल्स को धीरे-धीरे भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है. फरवरी में, कंपनी ने नए कैमरा अपग्रेड्स के साथ Vivo V50 की घोषणा की थी. अब, Vivo ने आगामी दिनों में V50 सीरीज के एक और मॉडल के लॉन्च की पुष्टि कर दी है. Vivo V50e को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही थी, लेकिन अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसका टीजर जारी करना शुरू कर दिया है, जिसमें स्मार्टफोन की कई प्रमुख खूबियों और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है. आइये जानते हैं वीवो के इस नए फोन में क्या नए फीचर्स देखने को मिलेंगे और कब होगी इसकी लॉन्चिंग.

कब होगा Vivo V50e लॉन्च?

नए टीजर में कंपनी ने स्मार्टफोन की लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है, जिससे मिड-रेंज स्मार्टफोन खरीदारों के बीच उत्साह बढ़ गया है. Vivo India ने X (पूर्व में Twitter) पर एक पोस्ट साझा करते हुए Vivo V50e की लॉन्च डेट का खुलासा किया है. यह स्मार्टफोन भारत में 10 अप्रैल 2025 को दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा. यानी, इसके स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में जानने के लिए अब सिर्फ सात दिनों का इंतजार बाकी है. लॉन्च डेट के साथ ही, Vivo ने कुछ फीचर्स की भी पुष्टि की है, जो ग्राहकों को आकर्षित कर सकते हैं.

Vivo V50e की संभावित फीचर्स 

Vivo जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Vivo V50e लॉन्च कर सकता है, जिसमें 6.77-इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह 1.5K रेजोल्यूशन सपोर्ट कर सकता है. स्मार्टफोन में क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसकी मजबूती को और बेहतर बनाते हुए कंपनी ने इसे IP68 और IP69 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट रेटिंग्स के साथ पेश किया है.

यह भी पढ़े: Motorola Edge 60 Fusion: लॉन्च हुआ 5500mAh बैटरी और 50MP वाला यह पावरफुल फोन, कीमत 25 हजार से भी कम

परफॉर्मेंस की बात करें तो यह फोन MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर के साथ आ सकता है, जो इसके पिछले वेरिएंट Vivo V40e में भी देखा गया था. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नए मॉडल का प्रदर्शन भी इसके पूर्ववर्ती मॉडल के समान रह सकता है. 

Vivo V50e में डुअल-कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP Sony IMX882 का मेन कैमरा शामिल है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है. इसके अलावा, बेहतर नाइट फोटोग्राफी और शानदार पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए इसमें सर्कुलर ऑरा लाइट दी गई है. सेल्फी लवर्स के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो हाई-क्वालिटी इमेज कैप्चर करने में सक्षम है.

Vivo ने अभी तक V50e के परफॉर्मेंस फीचर्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कंपनी ने इसमें आने वाले एडवांस्ड AI फीचर्स की पुष्टि की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन AI Image Expander, Circle to Search, Note Assist और कई अन्य स्मार्ट AI फीचर्स के साथ आएगा.

Vivo V50e की संभावित कीमत 

वीवो V50e की कीमत को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह मिड-रेंज स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा कर सकता है. उम्मीद है कि भारत में इसकी कीमत ₹25,000 से ₹30,000 के बीच हो सकती है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Previous article रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम व एसपी ने किया फ्लैग मार्च
Next article मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel