[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 7200mAh बैटरी के साथ आ रहा Vivo T5x 5G, लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स

7200mAh बैटरी के साथ आ रहा Vivo T5x 5G, लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स

0
7200mAh बैटरी के साथ आ रहा Vivo T5x 5G, लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स
वीवो T5x 5G

चाइनीज टेक स्मार्टफोन कंपनी Vivo भारत में अपनी T-सीरीज का नया स्मार्टफोन Vivo T5x 5G लॉन्च करने जा रही है. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके लिए एक माइक्रोसाइट लाइव कर दी है, जहां फोन के कई फीचर्स और स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं. यह फोन पावरफुल प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और ड्यूल रियर कैमरा के साथ आने वाला है. यह मॉडल Flipkart एक्सक्लूसिव होगा.

कब लॉन्च होगा Vivo T5x 5G?

Vivo ने कन्फर्म किया है, कि Vivo T5x 5G को भारत में 17 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होगा. कंपनी ने यह भी बताया है कि फोन को दो कलर Cyber Green और Star Silver ऑप्शन में पेश किया जाएगा.

Vivo T5x 5G में क्या होगा खास?

डिजाइन: Vivo T5x 5G में फ्लैट बैक पैनल और स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें दो कैमरा लेंस, LED फ्लैश और रिंग लाइट दी जा सकती है. फोन के राइट साइड पावर बटन और वॉल्यूम बटन दिए जाएंगे, जबकि नीचे की तरफ USB Type-C पोर्ट, स्पीकर और माइक्रोफोन मिलेगा.

डिस्प्ले: इस मॉडल में 6.72-इंच की LCD डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, Full HD+ रिजॉल्यूशन और 1250 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकती है. ड्यूरेबिलिटी के लिए, फोन में IP69+ रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा. साथ ही यह मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड भी है, जिससे गिरने पर भी फोन को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचेगा.

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस: Vivo T5x 5G में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया जाएगा. यह फोन 8GB RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज को सपोर्ट करेगा. फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करेगा.

कैमरा फीचर्स: Vivo T5x 5G में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है. इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग (30fps) को सपोर्ट कर सकता है.

दमदार बैटरी: इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7200mAh की बड़ी बैटरी होगी. फोन में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा. कंपनी के मुताबिक यह फोन एक बार चार्ज करने पर 40 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 93 घंटे तक म्यूजिक, 15 घंटे से ज्यादा BGMI गेमिंग, 18 घंटे सोशल मीडिया ब्राउजिंग और 14 घंटे GPS नेविगेशन का बैकअप दे सकता है.

यह भी पढ़ें: Vivo Y51 Pro लॉन्च के बाद सस्ता हुआ Vivo Y31 Pro, यहां मिल रही तगड़ी डील

Previous article चतरा में लकड़ी के चूल्हों पर खाना पका रहे लोग, चार दिन बाद पहुंचा एलपीजी गैस का ट्रक
Next article बिहार में रसोई गैस का संकट खत्म, बॉटलिंग प्लांटों में बढ़ी रिफिलिंग, कालाबाजारी पर सख्ती
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel