[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 9020mAh बैटरी वाला Vivo का नया फोन इस दिन होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स

9020mAh बैटरी वाला Vivo का नया फोन इस दिन होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स

0
9020mAh बैटरी वाला Vivo का नया फोन इस दिन होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स
वीवो T5 प्रो 5G / फोटो- वीवो ट्वीट

Vivo ने फाइनली अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo T5 Pro 5G के इंडिया लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है. यह फोन कंपनी की T सीरीज का लेटेस्ट मॉडल और Vivo T4 Pro 5G का अपग्रेडेड वर्जन होने वाला है. इस मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी होने वाली है. कंपनी ने अभी ज्यादा फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं दी है, लेकिन कुछ फीचर्स कन्फर्म हो गए हैं.

कब होगा लॉन्च?

Vivo अपने नए मॉडल को भारत में 15 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है. Vivo T5 Pro 5G ऑफिशियल साइट के अलावा सेल के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा. फ्लिपकार्ट पर इस मॉडल के लिए एक माइक्रोसाइट पेज भी लाइव कर दिया गया है, जहां धीरे-धीरे मॉडल से जुड़े फीचर्स रिवील किए जा रहे हैं. टीजर में फोन को व्हाइट कलर ऑप्शन में दिखाया गया है, जिसमें वर्टिकल रियर कैमरा मॉड्यूल नजर आता है.

मॉडल में क्या होगा खास?

Vivo T5 Pro 5G में 9020mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी. कंपनी का दावा है कि बड़ी बैटरी के बाद भी यह फोन दुनिया का सबसे स्लिम फोन होने वाला है. इस मॉडल में गेमर्स के लिए खास फीचर्स दिए गए हैं, जैसे 120fps तक स्मूद गेमिंग सपोर्ट. यानी कि गेमिंग के दौरान हर मूवमेंट बहुत स्मूद दिखाई देगा. इसके अलावा, घंटों गेमिंग के दौरान फोन को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए इसमें 7000mm वेपर कूलिंग चेंबर दिया गया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो बेहतर परफॉर्मेंस और स्मूद यूजर एक्सपीरियंस देने के लिए जाना जाता है. इसके अलावा, फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिससे विजुअल क्वालिटी और कलर्स काफी बेहतर होंगे.

यह भी पढ़ें: 40,000 रुपये से कम में आने वाला OnePlus Nord 6 पर पैसे खर्च करना कितना सही? जानें यहां

यह भी पढ़ें: Realme Narzo 100 Lite 5G की लॉन्च डेट हो गई पक्की, मिलेंगे तगड़े फीचर्स और स्मूद 144Hz डिस्प्ले

Previous article सिलेबस बनेगा गाइड, गरिमा शर्मा ने बताया SDM बनने का तरीका
Next article सरायकेला-खरसावां में अनियंत्रित हाइवा घर में घुसा, बाल-बाल बचे लोग
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel