[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology दो नए कलर ऑप्शन्स के साथ आएगा Vivo T5 Pro 5G, मिलेगी स्लिम डिजाइन और दमदार बैटरी

दो नए कलर ऑप्शन्स के साथ आएगा Vivo T5 Pro 5G, मिलेगी स्लिम डिजाइन और दमदार बैटरी

0
दो नए कलर ऑप्शन्स के साथ आएगा Vivo T5 Pro 5G, मिलेगी स्लिम डिजाइन और दमदार बैटरी
वीवो टी5 प्रो 5जी कलर / फोटो- वीवो

Vivo T5 Pro 5G भारत में अगले हफ्ते 15 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है. यह स्मार्टफोन कंपनी की मिड-रेंज T सीरीज का नया मॉडल होगा. यह मॉडल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर सेल के लिए अवेलेबल होगा. इसके लिए फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट पेज भी लाइव कर दिया गया है, जहां कंपनी मॉडल से जुड़े डिटेल्स धीरे-धीरे रिवील कर रही है.

दो कलर ऑप्शन्स में मिलेगा स्मार्टफोन

Flipkart पर मौजूद माइक्रोसाइट के अनुसार Vivo T5 Pro 5G को भारत में दो कलर ऑप्शन्स Cosmic Black और Glacier Blue में पेश किया जाएगा. कंपनी 10 अप्रैल को इसके चिपसेट और 13 अप्रैल को डिस्प्ले से जुड़े फीचर्स को रिवील करेगी.

बैटरी होगी खासियत

मॉडल में 9020mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है. कंपनी ने दावा किया है, कि इतनी बड़ी बैटरी के बाद भी यह फोन दुनिया का सबसे स्लिम फोन होने वाला है. इस मॉडल में गेमर्स को खास फीचर्स मिलेंगे, जैसे 120fps तक स्मूद गेमिंग सपोर्ट. यानी कि गेमर्स को गेम खेलने के दौरान हर मूवमेंट बहुत स्मूद दिखाई देगा. इसके अलावा, गेमिंग के दौरान फोन को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए इसमें 7000mm वेपर कूलिंग चेंबर दिया गया है.

परफॉर्मेंस और चिपसेट डिटेल्स

Vivo T5 Pro 5G को हाल ही में Geekbench पर मॉडल नंबर V2568 के साथ देखा गया था. लिस्टिंग के अनुसार यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट से लैस हो सकता है. इसमें एक प्राइम कोर 2.71GHz, तीन परफॉर्मेंस कोर 2.40GHz और चार एफिशिएंसी कोर 1.80GHz पर काम करते हैं.

Geekbench स्कोर के मुताबिक, फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1,214 और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,146 अंक हासिल किए हैं. इसके साथ ही यह Android 16 और 12GB RAM के साथ आ सकता है.

यह भी पढ़ें: Vivo V70 FE Vs OnePlus Nord 6: कौन सा फोन है बेटर ऑप्शन?

यह भी पढ़ें: सेल शुरू होते ही Vivo V70 FE पर मिल रहा तगड़ा ऑफर, जानें कितनी तक होगी बचत

Previous article नीतीश कुमार: दो दशकों में बदली बिहार की तस्वीर, अब दिल्ली की नई पारी की तैयारी
Next article मीन साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 अप्रैल तक: सम्मान मिलेगा, लेकिन फैसलों में सतर्कता जरूरी
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel