[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Galaxy S24 को धूल चटाने आ गया Vivo T4 Ultra, मिलेगा MediaTek D9300+ का तगड़ा प्रोसेसर

Galaxy S24 को धूल चटाने आ गया Vivo T4 Ultra, मिलेगा MediaTek D9300+ का तगड़ा प्रोसेसर

0
Galaxy S24 को धूल चटाने आ गया Vivo T4 Ultra, मिलेगा MediaTek D9300+ का तगड़ा प्रोसेसर
Vivo T4 Ultra 5G launched today

चाइनीज टेक कंपनी Vivo ने आज अपने मचअवेटेड मॉडल को फाइनली लॉन्च कर दिया है. Vivo के नए मॉडल Vivo T4 Ultra का इंतजार काफी समय से Vivo यूजर्स कर रहे थे. जिसे कंपनी ने आज 12 बजे भारत में लॉन्च कर दिया है. इस मॉडल में MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर दिया गया है. जिससे गेमर्स को एक स्मूद गेमिंग एक्सपीरियंस मिलने वाला है. 90FPS के साथ गेमर्स को इस मॉडल में 4D Vibration फीचर्स मिलने वाले हैं. Vivo का ये नया मॉडल गेमिंग के मामले में सीधे realme के गेमिंग स्मार्टफोन GT 7Pro को टक्कर देगा. तो फिर चलिए जानते हैं इस मॉडल के अन्य फीचर्स और कीमत के बारे में.

OnePlus ने लुटा दिया माल! ₹5,000 सस्ता हुआ दमदार 5G फोन

Vivo T4 Ultra की कीमत

कंपनी ने अपने नए मॉडल Vivo T4 Ultra को ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर लॉन्च किया है. Vivo T4 Ultra में यूजर्स को 3 वेरिएंट मिलेंगे. जिसमें पहला 8GB+256GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB का ऑप्शन यूजर्स को मिलेगा. वहीं, कीमत कि बात करें तो पहले वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये, दूसरे वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये और तीसरे वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है. हालांकि, कंपनी इस मॉडल की पहली सेल पर HDFC, AXIS Bank और SBI Bank के क्रेडिट कार्ड पर 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है. साथ में 5000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी. Vivo T4 Ultra की पहली सेल 18 जून को होने वाली है.

Vivo T4 Ultra की डिजाइन

स्टाइलिश डिजाइन के साथ Vivo T4 Ultra में क्वाड कर्व्ड एज दिया गया है, जो इसे एक प्रीमियम लुक दे रहा है. फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट दी गई है. 6.67inch की 1.5K Quad Curved AMOLED डिस्प्ले यूजर्स को मिलेगी. फोन की थिकनेस 0.743 cm और 192gm वजन है. Vivo T4 Ultra को Phoenix Gold और Meteor Grey दो कलर में लॉन्च किया गया है.

Vivo T4 Ultra का कैमरा

Vivo T4 Ultra में यूजर्स को कैमरा काफी पसंद आने वाला है. मॉडल के बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP Sony IMX 921 का प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 50MP का टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रावाइड थर्ड कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी के लिए भी 50MP का कैमरा फ्रंट में दिया गया है. फ्रंट और रियर दोनों ही कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेंगे.

Vivo T4 Ultra में मिलेगा दमदार प्रोसेसर

Vivo T4 Ultra में गेमर्स और नॉन-गेमर्स दोनों को ही बेहतरीन परफॉर्मेंस मिलने वाला है. क्योंकि, इस मॉडल में कंपनी ने स्मूद इंटरफेस और MultiTasking के लिए MediaTek Dimensity 9300+ का दमदार प्रोसेसर दिया है, जो Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 को टक्कर देता है. ऐसे में गेमर्स को बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ ARM Cortex X4 Prime CPU के साथ 3.4 GHz की हाई स्पीड मिल सकती है. वहीं, ये प्रोसेसर Android 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर काम करेगा.

Vivo T4 Ultra में बैटरी

Vivo T4 Ultra में 90W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5500mAh की बैटरी दी गई है. बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि सिर्फ 30 मिनट में ही बैटरी फुल चार्ज हो जाएगी.

अन्य फीचर्स

हालांकि, Vivo T4 Ultra में सिर्फ IP64 रेटिंग दी गई है. यानी कि यह सिर्फ हल्के पानी और धूल से ही प्रोटेक्ट कर पाएगा.

OnePlus 13 vs OnePlus 13s vs OnePlus 13R: कौन सा स्मार्टफोन आपके लिए सही?

गजब की डील! 14 हजार रुपये सस्ता हुआ OnePlus 13, जानिए कैसे उठा सकते हैं ऑफर का फायदा

Previous article Triggered Insaan Net Worth: आलीशान घर और लग्जरी गाड़ियों के मालिक है यूट्यूबर निश्चय मल्हान, जानें नेटवर्थ
Next article ट्रेन में टिकट की टेन्शन हुई खत्म, अब बिहार के इस जिले से शुरू हुई रांची और धनबाद के लिए बस सेवा 
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel