[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology इस हफ्ते लॉन्च होंगे Vivo और OnePlus के दमदार स्मार्टफोन, फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

इस हफ्ते लॉन्च होंगे Vivo और OnePlus के दमदार स्मार्टफोन, फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

0
इस हफ्ते लॉन्च होंगे Vivo और OnePlus के दमदार स्मार्टफोन, फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान
इस हफ्ते लॉन्च होंगे वीवो और वनपल्स के नये फोन

मई महीने की शुरुआत के साथ ही टेक मार्केट में हलचल तेज हो गई है. स्मार्टफोन कंपनियां एक के बाद एक बड़े लॉन्च के लिए तैयार हैं. इस हफ्ते 4 से 8 मई के बीच Vivo और OnePlus अपने नये स्मार्टफोन्स लॉन्च करने जा रहे हैं, जिनमें पावरफुल प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और शानदार कैमरा सेटअप जैसे कई अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे.

Vivo X300 Ultra

Vivo X300 Ultra भारत में 6 मई को लॉन्च होगा. यह कंपनी का सबसे प्रीमियम और पावरफुल स्मार्टफोन होने वाला है. इसमें फोटोग्राफी के लिए, 200MP के दो बड़े सेंसर (मेन और टेलीफोटो) और 50MP अल्ट्रावाइड लेंस दिए जाएंगे. इस फोन की खासियत इसका एक्सटेंडर किट सपोर्ट है, जिससे 200mm और 400mm लेंस के जरिए 17.4x तक ऑप्टिकल जूम मिल सकता है.

फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 7000mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग दी जाएगी. इसमें 6.81-इंच 2K डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट भी मिलेगा. इसकी कीमत भारत में करीब 1,59,999 रुपये से शुरू हो सकती है और यह iPhone 17 Pro Max और Samsung Galaxy S26 Ultra जैसे प्रीमियम फोन्स को टक्कर देगा.

Vivo X300 FE

Vivo X300 Ultra के साथ कंपनी एक्स 300 सीरीज का नया कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप Vivo X300 FE भी भारत में 6 मई को लॉन्च करेगी. इस फोन में iPhone Air जैसा कैमरा डिजाइन देखने को मिलेगा, जो इसे एक नया लुक देता है. इसमें 6.31-इंच LTPO डिस्प्ले, Zeiss सपोर्ट वाला 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और 50MP फ्रंट कैमरा मिलेगा.

फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है. साथ ही, इस बार Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर और 40W वायरलेस चार्जिंग जैसे अपग्रेड्स भी शामिल किए गए हैं.

OnePlus Nord CE6 Series

OnePlus 7 मई को अपनी Nord Series के तहत दो नये स्मार्टफोन लॉन्च करेगा, जिसमें OnePlus Nord CE6 और Nord CE6 Lite शामिल है. OnePlus Nord CE6 में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 1.5K डिस्प्ले, 1800 निट्स ब्राइटनेस और 144FPS गेमिंग सपोर्ट मिलेगा. इसके साथ 8000mAh की बड़ी बैटरी और 50MP कैमरा (OIS के साथ) दिया जाएगा.

OnePlus Nord CE6 Lite में MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर, 144Hz डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी मिलेगी. इसमें 50MP रियर और 32MP फ्रंट कैमरा होगा.

यह भी पढ़ें: 15 हजार से कम में बेस्ट 5G स्मार्टफोन, मई 2026 में ये फोन दे रहे बैटरी, परफॉर्मेंस और डिस्प्ले का कॉम्बो

Previous article 5 मई को है एकदन्त संकष्टी चतुर्थी, नोट करें शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री और चंद्रोदय का समय
Next article 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर चला फिल्म ‘माइकल’ का जादू, कमाई में हुई जबरदस्त बढ़त
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel