[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Y Series स्मार्टफोन के लिए Vivo ने सुहाना खान को बनाया ब्रांड एम्बैसडर

Y Series स्मार्टफोन के लिए Vivo ने सुहाना खान को बनाया ब्रांड एम्बैसडर

0
Y Series स्मार्टफोन के लिए Vivo ने सुहाना खान को बनाया ब्रांड एम्बैसडर
Suhana Khan & Vivo Y300 5G

Vivo Y Series Ambassador Suhana Khan: चीन की स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने बॉलीवुड अभिनेत्री सुहाना खान को वाई-सीरीज के स्मार्टफोन के लिए ब्रांड एम्बैसडर बनाया है. कंपनी की ओर से यह जानकारी दी गई है. अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने जोया अख्तर निर्देशित फिल्म ‘द आर्चीज’ से 2023 में अपनी बॉलीवुड पारी की शुरुआत की थी.

यूथ के बीच सुहाना की अच्छी फॉलोइंग

वीवो कंपनी ने बताया, एक उभरते हुए सितारे के तौर पर सुहाना युवा दर्शकों से अधिक जुड़ी हैं, इसलिए वह वाई-सीरीज के लिए एक आदर्श विकल्प हैं. पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, वीवो इंडिया की कॉरपोरेट रणनीति प्रमुख गीताज चानना ने कहा, हम अपने उपभोक्ताओं को और अधिक रोमांचक, स्टाइलिश और मूल्यवान अनुभव देने के लिए उनके साथ साझेदारी कर खुश हैं जिससे वाई-सीरीज को नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाया जा सके.

स्मार्टफोन कंपनियों के ब्रांड एम्बैसडर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अपने फैंस के लिए समय-समय पर नये स्मार्टफोन्स पेश करती हैं, जो लेटेस्ट फीचर्स, बेहतरीन डिजाइन सहित कई खूबियों से लैस होते हैं. साथ ही, कंपनियां अपने नये स्मार्टफोन्स का प्रमोशन भी खूब करती हैं. इसके लिए टीवी और प्रिंट मीडिया में विज्ञापन चलाये जाते हैं. कंपनियां बॉलीवुड स्टार्स, क्रिकेटर्स समेत जानी-मानी हस्तियों को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाती हैं.

50MP कैमरा और 5500mAh बैटरी के साथ आया Vivo Y19s, जानिए कितनी है कीमत

Vivo V40e: 3D कर्व स्क्रीन, 50MP फ्रंट कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला अल्ट्रा स्लिम स्मार्टफोन कैसा है?

Previous article Jamshedpur News : झामुमो कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा
Next article BOKARO NEWS : चलकरी में चांदो प्रखंड निर्माण समिति की बैठक
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel