[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Instagram पर एक पोस्ट से कितना कमा लेते हैं विराट कोहली, जानकर उड़ जाएंगे होश

Instagram पर एक पोस्ट से कितना कमा लेते हैं विराट कोहली, जानकर उड़ जाएंगे होश

0
Instagram पर एक पोस्ट से कितना कमा लेते हैं विराट कोहली, जानकर उड़ जाएंगे होश
virat kohli

Virat Kohli Instagram Earnings: भारतीय क्रिकेटर Virat kohli के दीवाने जीतने क्रिकेट स्टेडियम में हैं उतने सोशल मीडिया पर भी. देश-विदेश हो या फिर सोशल मीडिया विराट कोहली के फैन हर जगह भरे हुए हैं. सोशल मीडिया इंस्टाग्राम कि बात करें तो सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे एशिया में विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर उनके एक पोस्ट डालते ही उसपर करोड़ों व्यूज आ जाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि विराट कोहली अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट से महीने में कितना कमाते हैं? आपको जानकर हैरानी होगी कि विराट कोहली की कमाई सिर्फ क्रिकेट से ही नहीं बल्कि उनके इंस्टाग्राम के हर पोस्ट से भी होती है. बता दें कि विराट कोहली अपने इंस्टा पोस्ट से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय क्रिकेटर हैं. आंकड़े आपको भी चौंका देंगे.

YouTube Policy Change: यूट्यूबर्स के लिए बैड न्यूज, अब ऐसे वीडियोज के लिए नहीं मिलेंगे पैसे

273 मिलियन फॉलोअर्स, करोड़ों की एक पोस्ट!

विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर अकेले 273 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो किसी और भारतीय खिलाड़ी या भारतीय सेलेब्रिटी के भी नहीं हैं. उनके एक पोस्ट डालते ही उसमें लाइक्स और रिएक्शन की बाढ़ आ जाती है. ऐसे में आप उनकी कमाई और ब्रांड वैल्यू का अंदाजा उनके फैनबेस से लगा सकते हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्रोमोशनल पोस्ट करने के लिए करीब 14 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. जी हां, अगर कोहली महीने में एक बार ही अपने इंस्टाग्राम में पोस्ट करें तो भी उनकी कमाई एक बार के क्रिकेट मैच से कहीं ज्यादा है. आपको बता दें, हर प्रोमोशनल पोस्ट के लिए कोहली अलग-अलग चार्ज लेते हैं. पोस्ट की शुरुआती चार्ज 9 करोड़ रुपये है. लेकिन ब्रांड और पोस्ट के हिसाब से यह राशि 9 करोड़ से बढ़कर 14 करोड़ से भी ज्यादा हो जाती है.

टॉप 20 में हैं शामिल

वहीं, दुनिया में सोशल मीडिया इंस्टाग्राम से कमाई करने वालों की टॉप 20 लिस्ट में विराट कोहली अकेले भारतीय हैं. इस लिस्ट में पहले स्थान पर पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं, जिन्हें एक पोस्ट पर करीब 26.75 करोड़ रुपये मिलते हैं. रोनाल्डो के बाद फुटबॉलर मेसी हैं, जिन्हें एक पोस्ट के लिए 21.49 करोड़ रुपये मिलते हैं.

T20 वर्ल्ड कप और टेस्ट क्रिकेट को कोहली ने कहा अलविदा

साल 2024 की ICC T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जितने के बाद कोहली ने T20 क्रिकेट से सन्यास ले लिया है. इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट को भी कोहली ने अलविदा कह दिया है. अब कोहली सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते नजर आने वाले हैं. ऐसे में तमाम कोहली फैंस विराट कोहली को एक बार फिर से क्रिकेट मैदान में चौके-छक्के लगाते देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Bitchat: ट्विटर वाले जैक डोर्सी लाये ऐसा मैसेजिंग ऐप, जो बिना इंटरनेट के चलेगा

Previous article स्कूल असेंबली के लिए 10 जुलाई 2025 की समाचार सुर्खियां
Next article ब्रैडमैन, गावस्कर, कोहली और द्रविड़ सबका रिकॉर्ड टूटेगा, शुभमन गिल इतने रन बनाकर रचेंगे इतिहास
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel