[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology बिल्डिंग पर लटकती स्कूटी का वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ‘ये काम तो किसी पापा की परी का ही लग रहा है’

बिल्डिंग पर लटकती स्कूटी का वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ‘ये काम तो किसी पापा की परी का ही लग रहा है’

0
बिल्डिंग पर लटकती स्कूटी का वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ‘ये काम तो किसी पापा की परी का ही लग रहा है’
Viral Video Scooty Hanging on Building

Viral video: सोशल मीडिया आए दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देता है. कभी कोई देसी जुगाड़ का वीडियो चर्चा में आ जाता है तो कभी किसी की अजीब हरकत सुर्खियों बटोर रही होती है. इस बार एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों ने अपना माथा तक पकड़ लिया है . इस वीडियो में एक स्कूटी बिल्डिंग से बाहर निकलते हुए तारों पर झूलती हुई दिखाई देती है. यह नजारा इतना अनोखा था कि लोगों ने मजाक में कहा, “ये काम तो किसी पापा की परी का ही लग रहा है.” आज हम आपको इसी वायरल वीडियो की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं. आइए जानते हैं 

स्कूटी का Aeroplane Mode हुआ ऑन  

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक स्कूटी ऊंची बिल्डिंग से बाहर निकलते हुए तारों में अटकी हुई नजर आ रही है. यह नजारा देखकर लोग हैरान रह गए कि आखिर यह स्कूटी वहां पहुंची कैसे. कुछ लोगों ने इसे मजाकिया नजरिए से देखा, जबकि कईयों ने इसे खतरनाक बताया.

वीडियो में यह कहीं से पता नहीं चल पाया कि आखिर ये स्कूटी बिल्डिंग से कैसे जा लटकी. कई लोग इसे मजाक में “पापा की परी” का ताजा कारनामा कह रहे हैं. संभव है कि स्कूटी को क्रेन की मदद से ऊपर ले जाने का प्रयास किया गया हो या फिर किसी फिल्म का सीन शूट किया जा रहा हो. कारण चाहे जो भी हो इस झूलते स्कूटी ने सोशल मीडिया पर लोगों की खूब दिलचस्पी बटोरी है.

Viral Video: देखें वीडियो

 लोग तेजी से कर रहे शेयर

सोशल मीडिया पर ‘पापा की परी’ टैग के साथ अक्सर ऐसी लड़कियों के वीडियो वायरल होती हैं जो स्कूटी या बाइक चलाते समय कुछ अजीबो-गरीब हरकत  कर देती हैं. कभी स्कूटी लड़खड़ाती नजर आती है, तो कभी किसी राहगीर को टक्कर मारती दिखती हैं या फिर ब्रेक लगाने के लिए पैरों का सहारा लेती हैं. लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है. अब साफ तौर पर तो नहीं कहा जा सकता कि यह काम किसी लड़की का हो पर लोग इस लाइन का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं.

खीरे का ठेला देख खरीदारी करने पहुंचा नन्हा हाथी, छोटू ने फिर किया कुछ ऐसा कि वायरल हो गया वीडियो

Viral Video: मराठी विवाद के बीच ‘ताऊ’ का रौब! नासिक के बंदे से कहा- “हरियाणवी में बोल… और फिर!”

Previous article Aamras Recipe: आम का सीजन खत्म होने से पहले जरूर बनाएं ये टेस्टी डिश, उंगलियां चाटते रहेंगे बच्चे
Next article Bihar Election: चुनावी रंग में रंगे एनडीए नेता, डोर-टू-डोर पहुंचा रहे सरकारी योजनाओं की जानकारी
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel