[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Viral Video: कमजोर दिल वाले न देखें यह वीडियो, अपने ट्रेनर को निगल गई व्हेल, खून से लाल हुआ पूल

Viral Video: कमजोर दिल वाले न देखें यह वीडियो, अपने ट्रेनर को निगल गई व्हेल, खून से लाल हुआ पूल

0
Viral Video: कमजोर दिल वाले न देखें यह वीडियो, अपने ट्रेनर को निगल गई व्हेल, खून से लाल हुआ पूल
जेसिका रैडक्लिफ ओर्का ट्रेनर पर हमले का वीडियो क्या वाकई सच है?

Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर कुछ भी वायरल हो जा रहा है. ऊपर से इस AI के जमाने में क्या सच है और क्या झूठ इसे पकड़ पाना सबसे बड़ी चुनौती हो गई है. कोई भी कुछ भी वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दे रहा है. वीडियो धीरे-धीरे वायरल भी होता जा रहा है. हाल ही में, एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मचाया. इस वीडियो को देख लोगों की रूह तक कांप गई. इस वीडियो में लाइव शो के दौरान एक मरीन ट्रेनर पर एक ओर्का ने जानलेवा हमला कर दिया. जिसमें ट्रेनर की मौत हो गई. यह वीडिया सोशल मीडिया इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक, एक्स और टिकटॉक पर जमकर वायरल भी हो गया.

वायरल वीडियो में क्या दिखाया गया है?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पैसिफिक ब्लू मरीन पार्क में एक महिला मरीन ट्रेनर (जेसिका रैडक्लिफ) एक ओर्का व्हेल के ऊपर करतब करते हुए दिखाई दे रही है. ओर्का के पानी से बाहर आने पर लोग खुशी से ताली बजा रहे हैं. लेकिन कुछ ही देर में ये खुशी मातम में बदल गई. अचानक ओर्का झपट्टा मारकर मरीन ट्रेनर को पानी के अंदर खींच लेती है. वहीं, वीडियो शेयर करने वालों का दावा है कि वहां मौजूद अन्य ट्रेनर ने जब महिला ट्रेनर को पानी से निकाला तो कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई.

https://twitter.com/MeerKp20450/status/1954803754638692784?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1954803754638692784%7Ctwgr%5E6291e1e4c224e7e1319f9de0a9b08ab729ef0165%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fworld%2Fother-the-truth-behind-the-viral-jessica-radcliffe-orca-video-24012396.html

जानिए क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई?

वहीं, इस वीडियो को लेकर कई सारे फैक्ट-चेक्स सामने आए हैं. कई सोर्सों ने इस बात को कंफर्म किया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो पूरी तरह से AI-जनरेटेड है. इस बात का कोई भी कहीं भी प्रूफ नहीं है कि मरीन ट्रेनर पर किलर व्हेल ने हमला किया था. इसके अलावा कई रिपोर्ट्स में इस वीडियो को लेकर कहा गया है कि, इस बात की पुष्टि नहीं है और न ही कोई आधिकारिक बयान दिया गया है. फोरेंसिक विश्लेषण से यही पता चलता है कि वीडियो से लेकर आवाज सभी कुछ AI से बनाया हुआ है. यहां तक कि कई तथ्य-जांचकर्ताओं ने भी इस वीडियो को अफवाह बताया है.

कैसे पहचानें नकली वीडियो

  • हमेशा सही और विश्वसनीय सोर्स पर ही विश्वास करें.
  • फुटेज के साथ कोई हएर-फेर की गई है या नहीं इसे चेक करने के लिए रिवर्स इमेज सर्च का उपयोग करें.
  • विश्वसनीय न्यूज चैनल्स ने इस घटना की रिपोर्ट दी है या नहीं.
  • ऑडियो-वीडियो की जांच करें.

Viral Video: रोड पर दो बाइक्स के लव डांस ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, लोग बोले- सैयारा मूवी का साइड इफेक्ट

बच्चों की स्मार्टफोन लत छुड़ाने वाला वीडियो हुआ वायरल, स्कूल की एक्टिविटी ने किया कमाल

Previous article Success Story: जहां मां ने दम तोड़ा, बेटे ने उसी कॉलेज में हासिल की सबसे बड़ी कुर्सी
Next article War 2 Box Office Collection Day 9: ‘वॉर 2’ का नौवां दिन फैंस के लिए रहा चौंकाने वाला, कमाई में आया ब्रेक, जानें कुल कलेक्शन
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel