[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology फोन की बैटरी चबाते ही हुआ जोरदार ब्लास्ट, सेकंडों में दुकान में मच गया हड़कंप

फोन की बैटरी चबाते ही हुआ जोरदार ब्लास्ट, सेकंडों में दुकान में मच गया हड़कंप

0
फोन की बैटरी चबाते ही हुआ जोरदार ब्लास्ट, सेकंडों में दुकान में मच गया हड़कंप
बैटरी चबाते ही हुआ धमाका (Photo: X)

Viral Video: अगर ‘कर्मों का फल’ कभी वीडियो बन जाता, तो ये क्लिप उसके लिए बेस्ट होती. सबसे बेवकूफी वाली चीज जो कोई पुराने फोन के साथ कर सकता है, वो है उसकी बैटरी अपने पास रखना. और उससे भी ज्यादा पागलपन ये है कि उसे चबाना. हां सही सुना आपने बैटरी को चबाना. लगता है कि ऐसा कोई करेगा ही नहीं? तो एक बार फिर सोच लीजिएगा. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक आदमी फोन की लिथियम बैटरी चबाता हुआ नजर आता है. आइए जानते हैं फिर आगे क्या हुआ.

लिथियम बैटरी हुआ ब्लास्ट

वीडियो में दिखता है कि आदमी जैसे ही बैटरी को चबाना शुरू करता है वैसे ही बैटरी ब्लास्ट हो जाती है. छोटा लेकिन खतरनाक धमाका ने आदमी और उसके आस-पास सबको झटका दे दिया. थोड़ी ही देर में वहां हड़कंप मच गया. ऐसा लग रहा था कि आदमी किसी शॉप के अंदर ही था. जैसे-तैसे कर के सबने मिलकर जलती हुई बैटरी को शॉप से बाहर फेंक दिया. 

Viral Video: देखें वीडियो

ये पोस्ट X (पहले Twitter) पर rose_k01 नाम के अकाउंट से शेयर की गई है. बस एक दिन में ही इसे 8 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. पोस्ट पर लिखा है कि एक मोबाइल की दुकान में बड़ा ही डरावना हादसा हो गया. एक लड़के ने अचानक फोन की लिथियम बैटरी चबानी शुरू कर दी और सेकंडों में बैटरी फट गई. लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

क्यों हुआ बैटरी ब्लास्ट?

मोबाइल की बैटरी कोई नॉर्मल चीज नहीं होती. ये खास तकनीक से बनी होती है और इसमें लिथियम जैसी बेहद रिएक्टिव धातु होती है. मतलब, थोड़ी सी भी चूक या कॉन्टेक्ट जैसे थूक या दबाव से ये खतरनाक हो सकती है. सोचिए, अगर कोई बैटरी पर जीभ लगाता है, तो उसमें मौजूद नमी आसानी से इलेक्ट्रिक कनेक्शन बना सकती है. और दांतों से दबाने की कोशिश करें? बैटरी की अंदर की परतें टूट सकती हैं और शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें: 30, 60 या 90! आपके फोन के लिए कितने वॉट का चार्जर है बेस्ट?

Previous article दरभंगा मामले में SSP ने बनाई एसआईटी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जांच के बाद नाम FIR से हटाया जाएगा
Next article 35 लीटर शराब जब्त, तस्कर फरार
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel