[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Viral Video: 3 महीने समुद्र में रहने के बाद भी JBL स्पीकर से बज रहा था गाना, वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स रह गए दंग

Viral Video: 3 महीने समुद्र में रहने के बाद भी JBL स्पीकर से बज रहा था गाना, वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स रह गए दंग

0
Viral Video: 3 महीने समुद्र में रहने के बाद भी JBL स्पीकर से बज रहा था गाना, वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स रह गए दंग
Viral Video: समुद्र किनारे JBL स्पीकर

Viral Video: अब लगभग हर गैजेट पर आपने वॉटरप्रूफ लिखा देखा होगा. भले ही कोई गैजेट वॉटरप्रूफ हो, ज्यादातर लोग इसे स्विमिंग पूल में थोड़ी देर डुबोने से ज्यादा भरोसा नहीं करते. लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ा तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक Bluetooth स्पीकर ने अपनी मजबूती का ऐसा रिकॉर्ड बनाया कि इंटरनेट पर लोग चौंक गए. वायरल हो रहे वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि एक JBL Bluetooth स्पीकर समुद्र में लगभग तीन महीने तैरने के बाद किनारे पर मिला और अभी भी पूरी तरह काम कर रहा, कई लोगों ने इसे संयोग कहा, तो वहीं कुछ ने इसे ब्रांड का परफेक्ट प्रमोशन बताया. आइए आपको भी दिखाते हैं यह वीडियो.

3 महीने बाद समुद्र से मिला JBL स्पीकर

वायरल हो रहे वीडियो में दिखता है कि JBL स्पीकर तट पर पड़ा है, पूरी तरह समुद्री कीचड़, शंख और समुद्री बचे-खुचे चीजों से ढका हुआ है. इसके ऊपर छोटे-छोटे कीड़े भी चल रहे हैं, जो देखने में थोड़ा अजीब लग रहा है. बावजूद इसके, यह स्पीकर पूरी तरह काम कर रहा लगता है. जैसे-जैसे क्लिप आगे बढ़ती है, स्पीकर से गाना साफ सुनाई देता है. हर बीट के साथ, स्पीकर पर चिपके शंख भी कंपन करते भी नजर आते हैं.

Viral Video: देखें वीडियो

यह वीडियो X (पहले Twitter) पर शेयर किया गया था, जिसमें कैप्शन था- यह JBL स्पीकर 3 महीने तक समुद्र में तैरने के बाद मिला, और अब भी पूरी तरह काम कर रहा है.

लोगों ने किए कमेंट्स

जब से यह वीडियो ऑनलाइन शेयर हुआ है, इसे 20 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस मजेदार और असंभव जैसी स्थिति ने इसे चर्चा का विषय बना दिया, जहां लोग स्पीकर की टिकाऊपन की तारीफ कर रहे हैं और मजाक में JBL की अनजाने में हुई मार्केटिंग जीत की बातें कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया कि वाह! यहां तक कि समुद्र ने भी उस चीज को वापस भेज दिया जो इसे इस्तेमाल कर सके ये तो टॉप क्वालिटी ऐडवरटाइजमेंट है. तो वहीं एक ने लिखा पक्का अब JBL की स्टॉक प्राइस ऊपर जाएगी.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: Ducati पर रफ्तार भरती दादी को देख पूरा सोशल मीडिया रह गया दंग, जानें क्या है सच्चाई

Previous article Kal ka Mausam : इन राज्यों में होगी बारिश, आया 7 जनवरी तक के मौसम का अपडेट
Next article Saraswati Puja 2026: 22 या 23 जनवरी कब है सरस्वती पूजा? नोट करें पर्व की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel