[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology चीन के मैकडॉनल्ड्स में हुई रोबोट्स की एंट्री, कस्टमर्स को सर्व करते आये नजर

चीन के मैकडॉनल्ड्स में हुई रोबोट्स की एंट्री, कस्टमर्स को सर्व करते आये नजर

0
चीन के मैकडॉनल्ड्स में हुई रोबोट्स की एंट्री, कस्टमर्स को सर्व करते आये नजर
एक महिला के साथ इंटरैक्ट करता रोबोट (Photo: @CyberRobooo/X)

क्या आप अक्सर McDonald’s जाते हैं? तो जल्दी ही आपको बिलिंग काउंटर पर इंसानों की जगह ह्यूमनॉइड रोबोट्स का सामना करना पड़ सकता है. हम ऐसा इसलिए कह रह क्यों McDonald’s ने कुछ चुनिंदा आउटलेट्स में कस्टमर-फेसिंग करने वाले रोल्स के लिए रोबोट्स को टेस्ट करना शुरू कर दिया है. हाल ही में शंघाई का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें ये रोबोट्स कस्टमर्स के साथ इंटरैक्ट करते दिखाई दे रहे हैं. ये वीडियो आपको एक झलक दिखाता है कि भविष्य में ऑटोमेशन के साथ हमारी जिंदगी कैसी दिख सकती है. आइए देखते हैं इस वीडियो को.

रेस्टोरेंट में हुई रोबोट्स की एंट्री

इस ट्रायल में Keenon Robotics के रोबोट्स शामिल हैं. यह रेस्टोरेंट में कस्टमर्स का स्वागत करने और डाइनर्स के साथ इंटरैक्ट करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं. फिलहाल ये रोबोट्स थोड़े बेसिक लगते हैं और उनकी मूवमेंट्स और कैपेसिटी लिमिटेड हैं. लेकिन ये साफ इशारा है कि आने वाले समय में रोबोट्स रोजमर्रा के काम संभाल सकते हैं. जैसे कि मेहमानों का स्वागत करना, ऑर्डर में मदद करना, खाना डिलीवर करना और यहां तक कि सफाई करना भी.

देखें वीडियो

रेस्टोरेंट्स में टेक्नोलॉजी का नया ट्रेंड

रेस्टोरेंट ऑपरेटर्स के लिए रोबोट एक स्थिर और किफायती वर्कफोर्स का ऑप्शन पेश कर सकते हैं. लेकिन, जैसे-जैसे इनकी मौजूदगी बढ़ रही है, रोजगार पर असर की चिंता भी उठ रही है, खासकर सर्विस सेक्टर में, जहां लंबे समय से लोगों के लिए नौकरियों के मौके रहे हैं. हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि मैकडॉनल्ड्स के आउटलेट्स में ह्यूमैनॉइड रोबोट्स का इस्तेमाल अभी अभी-तक सिर्फ एक्सपेरिमेंटल स्टेज में है और बहुत सीमित स्कोप तक ही है.

यह भी पढ़ें: चीन की सड़क पर अचानक रोबोट को देख डरी बुजुर्ग महिला, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति

Previous article कोमल का डबल धमाका, इनकम टैक्स ऑफिसर के बाद UPSC में AIR 314
Next article भाजपा ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, सोनारपुर दक्षिण से चुनाव लड़ेंगीं रूपा गांगुली
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel