[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Viral Video: गूगल मैप ने फिर कर दिया ‘मोए-मोए’! अधूरे फ्लाईओवर पर लटका दी कार, आगे जो हुआ…

Viral Video: गूगल मैप ने फिर कर दिया ‘मोए-मोए’! अधूरे फ्लाईओवर पर लटका दी कार, आगे जो हुआ…

0
Viral Video: गूगल मैप ने फिर कर दिया ‘मोए-मोए’! अधूरे फ्लाईओवर पर लटका दी कार, आगे जो हुआ…
Viral Video Google maps leads car hanging from flyover

Viral Video: गूगल मैप्स के आने से हमारी जिंदगी काफी आसान हो गई है. सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ते वाहनों के लिए गूगल मैप एक अहम सहायक बन चुका है. इतना ही नहीं घर बैठे इसके मदद से हमें कहीं भी जाना हो उसकी सारी डिटेल्स मिल जाती है. आज लोग इस ऐप के सहारे हजारों किलोमीटर की यात्रा आसानी से पूरी कर लेते हैं. हाई-स्पीड इंटरनेट की उपलब्धता बढ़ने के बाद, दुनिया के कोने-कोने में लोग गूगल मैप की मदद से कठिन इलाकों तक भी पहुंच पा रहे हैं, जिससे इस पर लोग आंख बंद कर के भरोशा कर लेते हैं .

हालांकि, कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां गूगल मैप ने यूजर्स को झांसा दिया है. बहुत बार ऐसे देखा गया है कि इस ऐप ने लोगों को गलत दिशा में भेज दिया या ऐसी जगह पर पहुंचा दिया, जहां से आगे रास्ता ही नहीं था. ऐसा ही ताजा मामला उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले है आया है. यहां गूगल मैप के सहारे सफर कर रहे कार सवार निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर जा पहुंचे. वहां पहुंचने के बाद उनकी कार फ्लाईओवर के अधूरे हिस्‍से पर जा गिरी. हालांकि इस हादसे में कार सवार लोग सुरक्षित हैं. क्या है पूरा मामला आइए जानते है विस्तार से 

Viral Video: क्या है पूरा मामला 

यह घटना रविवार देर रात की है. फरेंदा थाना क्षेत्र में गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर एक फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है. लखनऊ नंबर की एक कार में सवार लोग गूगल मैप की मदद से गोरखपुर से सोनौली बॉर्डर की ओर जा रहे थे. गूगल मैप ने उन्हें अधूरे फ्लाईओवर की ओर से रास्ता दिखाया.

यह भी देखें: Viral Video: ट्रेन के डिब्बे को ही समझ बैठा हाईवे, भारी भीड़ में दौड़ा दी बाइक, लोग बोले- मूर्खों की कमी नहीं

फ्लाईओवर का एक हिस्सा ही बनकर तैयार हुआ था, जबकि दूसरे हिस्से में काम अभी चल रहा था. अधूरे फ्लाईओवर मार्ग न तो बंद था न ही डायवर्जन का बोर्ड लगा हुआ था. जैसे ही कार वहां पहुंची, वह अनियंत्रित होकर अधूरे फ्लाईओवर पर ही लटक गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

देखें वीडियो

 पहले भी हो चुके हैं हादसे 

पिछले साल नवंबर में ही उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फरीदपुर क्षेत्र में रामगंगा नदी पर बने एक अधूरे पुल से कार गिरने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई थी. मृतक गुरुग्राम से बरेली की ओर यात्रा कर रहे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे डाटागंज (बदायूं) से खलपुर होते हुए फरीदपुर जा रहे थे और मार्गदर्शन के लिए गूगल मैप का सहारा ले रहे थे. हालांकि, वे पुल की अधूरी स्थिति से अनजान थे, जिससे यह हादसा हो गया था.

यह भी देखें: Viral Video: भारत को ऐसे ही नहीं कहते जुगाड़ू देश, बंदे ने कार को ही बना डाला गन्ने के जूस का ठेला, देखें वीडियो

Previous article IGNOU Admission 2025: इग्नू में जुलाई सेशन के लिए एडमिशन शुरू, देखें पूरी प्रक्रिया
Next article दिल्ली में बंद हो जाएंगी पेट्रोल-डीजल वाली टैक्सी! जानें नया नियम
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel