[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Viral Video: Elon Musk के रोबोट का नया कारनामा, इंसानों की तरह दौड़ता दिखा Optimus, देखें वीडियो

Viral Video: Elon Musk के रोबोट का नया कारनामा, इंसानों की तरह दौड़ता दिखा Optimus, देखें वीडियो

0
Viral Video: Elon Musk के रोबोट का नया कारनामा, इंसानों की तरह दौड़ता दिखा Optimus, देखें वीडियो
Viral Video Optimus Humanoid Robot Running

Viral Video: Tesla के CEO एलन मस्क ने एक नया वीडियो शेयर किया है. वीडियो में उन्होंने कंपनी के Optimus humanoid robot का बड़ा अपडेट दिखाया गया है. EV मेकर ने X (पहले Twitter) पर जो वीडियो पोस्ट किया, उसमें Tesla Optimus रोबोट को दौड़ते हुए देखा जा सकता है. क्लिप में रोबोट लैब की फ्लोर पर लगातार जॉगिंग करता दिखता है, जिसे कंपनी ने अपना ‘नया परफॉर्मेंस रिकॉर्ड’ बताया है.

Elon Musk ने रीशेयर किया वीडियो

ये वीडियो सबसे पहले Tesla Optimus के ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किया गया था. कैप्शन में लिखा हुआ था- Just set a new PR in the lab. एलन  मस्क ने इसे रीशेयर करते हुए सिर्फ लिखा- ‘Running robot.’ देखते ही देखते ये वीडियो लाखों व्यूज बटोरने लगा.

इस छोटे से क्लिप में रोबोट का बेहतर बैलेंस, कोऑर्डिनेशन और चलने-फिरने का कंट्रोल दिखता है, जिन पर टेस्ला कई वर्जन में लगातार काम करती रही है. इससे पहले ज्यादातर डेमो में कंट्रोल्ड वॉकिंग, चीजें उठाने-रखने और पोज्चर ट्रेनिंग पर जोर था, इसलिए इस बार का रनिंग मोशन एक बड़ी प्रोग्रेस मानी जा रही है. 

इससे पहले अक्टूबर में एलन मस्क ने एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें Optimus ह्यूमनॉइड रोबोट को एक प्रोफेशनल ट्रेनर के साथ मार्शल आर्ट्स मूव्स करते दिखाया गया था. ऑप्टिमस अभी भी डेवलपमेंट स्टेज में है, लेकिन टेस्ला का कहना है कि इसकी मास प्रोडक्शन जल्द शुरू हो सकती है. पहले एलन मस्क ने बताया था कि जब इसका बड़े पैमाने पर उत्पादन होने लगेगा, तब इस रोबोट की कीमत करीब 20,000 से 30,000 डॉलर के बीच हो सकती है.

Viral Video: देखें वीडियो

Ravi Shastri On Pk
प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

यह भी पढ़ें: Nikhil Kamath Elon Musk Podcast: एलन मस्क को ‘X’ अक्षर से क्यों है इतना लगाव? भविष्य को लेकर कह दी बड़ी बात

Previous article फूलदान के न्यू डिजाइन से लिविंग रूम को दे नया लुक – देखें ट्रेंडी Long Vase Design for Living Room
Next article Mastiii 4 Box Office Collection: बुरी तरह पिट गई मस्ती 4, रेंग-रेंग कर भी 20 करोड़ नहीं छू पाई, कलेक्शन ने उड़ाए दर्शकों के होश
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel