[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Viral Video: कुत्ते के चंगुल में फंस गया तेंदुआ, जबड़े में दबाकर ऐसा घसीटा कि आप भी देख दंग रह जाएंगे

Viral Video: कुत्ते के चंगुल में फंस गया तेंदुआ, जबड़े में दबाकर ऐसा घसीटा कि आप भी देख दंग रह जाएंगे

0
Viral Video: कुत्ते के चंगुल में फंस गया तेंदुआ, जबड़े में दबाकर ऐसा घसीटा कि आप भी देख दंग रह जाएंगे
कुत्ते ने अपने जबड़े में दबाकर तेंदुए को घसीटा (Source: X)

Viral Video: तेंदुए की गिनती अक्सर चालाक, तेज और खतरनाक जानवरों में होती है. अगर इनके सामने कोई शिकार आ जाए तो उसका जिंदा बच पाना लगभग नामुमकिन होता है. कई बार तो ये शिकार की तलाश में गांव या बस्ती तक पहुंच जाते हैं और अक्सर कुत्तों को निशाना बना लेते हैं. आपने भी कई बार देखा होगा कि कुत्ते तेंदुए से बचकर भागते हैं, क्योंकि अगर तेंदुआ उन पर झपट पड़े तो उन्हें शिकार बनाए बिना नहीं छोड़ता. लेकिन महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देख आपको भी विश्वास नहीं होगा. क्या है पूरा मामला आइए जानते है.

डोगेश भाई के सामने आवाज निचे

नासिक के निफाड़ इलाके में इस हफ्ते की शुरुआत में एक हैरान करने वाली घटना हुई. गांव में अचानक एक तेंदुआ घुस आया, लेकिन वहां मौजूद एक आवारा कुत्ता उससे भिड़ गया. सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि कुत्ता बिना डरे तेंदुए से जमकर भिड़ा और उसे करीब 300 मीटर तक घसीट ले गया.

गांव वाले ये नजारा देखकर दंग रह गए. इस पूरी लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग कुत्ते की हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐसा नजारा उन्होंने पहली बार देखा. गांव के कुछ लोगों का कहना है कि जैसे ही तेंदुआ अंदर घुसा, वैसे ही कुत्ता बिना डरे उस पर टूट पड़ा.

Viral Video: देखें वीडियो

लोगों ने किए कमेंट्स

इस पूरी घटना का वीडियो एक्स पर @nextminutenews7 नाम के पेज से शेयर किया गया है, जिसे लोग खूब देख रहे हैं. वीडियो में कुत्ते की हिम्मत देखकर यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, “किसकी मजाल थी छेड़े दिलेर को. कुत्ते भी घेर लेते हैं गर्दिश में तेंदुए को.” दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा, “अपनी गली में तो कुत्ता भी शेर होता है.” वहीं किसी ने हंसते हुए लिखा, “डोगेश भाई के आगे कोई बोल सकता है क्या?

यह भी देखें: Viral Video: रेलवे ट्रैक पर टहल रहा था हाथी, तभी सामने से आ गयी ट्रेन, लोको पायलट ने फिर…

यह भी देखें: Viral Video: कमजोर दिल वाले न देखें यह वीडियो, अपने ट्रेनर को निगल गई व्हेल, खून से लाल हुआ पूल

Previous article बंद पड़े पत्थर खदान की झाड़ी में मिले शव की पहचान पुलिस जवान के रूप में हुई
Next article Gold-Silver Rate Today: बिहार में तीज और गणेश चतुर्थी पर सोने-चांदी के भाव बढ़े, जानिए आज ज्वेलरी बाजार में कीमत
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel