[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Viral Video: ब्लैक पैंथर और जैगुआर के बीच दिखा जबरदस्त टकराव, अंत में जो हुआ वो सोचा भी ना होगा

Viral Video: ब्लैक पैंथर और जैगुआर के बीच दिखा जबरदस्त टकराव, अंत में जो हुआ वो सोचा भी ना होगा

0
Viral Video: ब्लैक पैंथर और जैगुआर के बीच दिखा जबरदस्त टकराव, अंत में जो हुआ वो सोचा भी ना होगा
Viral Video Black Panther and Jaguar Playing

Viral Video: जानवरों की लड़ाई काफी खतरनाक होती है. जिस तरीके से वे एक दूसरे पर झपटे हैं अंत में क्या परिणाम आएगा उसका अनुमान लगाना सोच से परे हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस सोच को पूरी तरह बदल देता है. इस वीडियो के शुरुआत में जरूर दोनों जानवरों के बीच टकराव जैसा माहौल नजर आता है लेकिन अंत में जो होता है वह देख आप भी हैरान हो जाएंगे.

यह वीडियो लिआंड्रो सिल्वेरा द्वारा कुछ दिनों पहले शेयर किया गया था, जिसमें दो अलग-अलग प्रजातियों के जानवरों को एक साथ खेलते हुए देखा जा सकता है. इसमें जैगुआर और ब्लैक पैंथर दिखाई देते हैं जो आमतौर पर बेहद खतरनाक माने जाते हैं. हालांकि, वीडियो में दोनों एक-दूसरे के साथ इतने घुल-मिलकर खेल रहे हैं मानो वे लंबे समय से दोस्त हों. वीडियो के दिए गए कैप्शन से पता चलता है कि इन्हें फैमिली फॉर्मेशन के लिए एक साथ रखा गया है. यही कारण है कि सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वायरल हो रहे वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

गजब की दोस्ती 

वीडियो की शुरुआत में ब्लैक पैंथर जैगुआर के पास जाने की कोशिश करता है और दोनों के बीच हल्का-फुल्का खेल देखने को मिलता है. शुरुआती 45 सेकंड में जैगुआर ऊंचाई पर बैठा नजर आता है जबकि ब्लैक पैंथर उसके साथ खेलने की कोशिश करता है. इसके बाद दोनों जमीन पर उतरकर एक-दूसरे के साथ खेलते हुए दिखते हैं. ये दोनों अलग-अलग रंगों के जानवर हैं ब्लैक पैंथर का नाम पालोमिन्हा है और जैगुआर को थॉर कहा जा रहा है. यह जोड़ी एक मैटिंग पेयर है, जिन्हें 15 जून को कप फॉर्मेशन डे के अवसर पर एक साथ रखा गया था. इनके बीच की केमिस्ट्री को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स खुद पसंद कर रहे हैं.

Viral Video: देखें वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर @leandro_silveira_iop ने शेयर किया है. अब तक इस वीडियो को 8 लाख से अधिक बार देखा गया है और इसे 67 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

Viral Video: कीचड़ वाले पहाड़ पर चढ़ कर फिसलते दिखाई दिए नन्हे हाथी, मस्ती भरा वीडियो देख खुश हो जायेगा दिल

Viral Video: घर में घुस आया सांप, पालतू कुत्ते ने 1 वार कर उसे 2 टुकड़ों में तोड़ डाला!

Previous article Pineapple Raita: अनानास से बनाएं कुछ हटकर, ट्राई करें ये पाइनएप्पल रायता की रेसिपी 
Next article Ranchi: रांची में गरज के साथ हो रही बारिश, वज्रपात से सावधान रहने की अपील
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel