[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Viral Video: पानी देखते ही खुश हो गई नन्ही हथिनी, चहकते हुए नदी में लगाई मस्ती भरी डुबकी

Viral Video: पानी देखते ही खुश हो गई नन्ही हथिनी, चहकते हुए नदी में लगाई मस्ती भरी डुबकी

0
Viral Video: पानी देखते ही खुश हो गई नन्ही हथिनी, चहकते हुए नदी में लगाई मस्ती भरी डुबकी
baby elephant viral video

Viral Video: नन्हे हाथियों को पानी में खेलना बहुत पसंद होता है. पानी देखते ही छोटे हाथी उसमें खेलने के लिए कूद पड़ते हैं. खासकर जब वे झुंड में होते हैं तो उनकी शरारतें और भी बढ़ जाती हैं. सूंड में पानी भरकर एक-दूसरे पर फेंकते रहते हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक छोटे हाथी का पानी में खेलने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जिसमें एक नन्ही हथिनी नदी में खूब मजे कर रही है. नन्ही हथिनी का ये वीडियो लोगों को खूब भा रहा है. आप भी देखिए इस वीडियो को.

पानी में जाते ही खुशी से लगी चिल्लाने

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक छोटी सी हथिनी नदी में अकेले खूब मजे कर रही है. इस दौरान वह खूब खुश दिखाई दे रही है. इसके साथ ही वह तेज और प्यारी आवाज के साथ अपने दोस्तों को भी बुलाने लगती है. हालांकि, उसकी आवाज सुन कर उसके दोस्त पानी में नहीं आते हैं, पर फिर भी वह अकेले नदी में खूब एन्जॉय करती है. इस वीडियो को सोशल मीदया इंस्टाग्राम पर @lek_chailert नाम की यूजर ने शेयर किया है. जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि, “नन्ही हथिनी होम नुआन तैराकी करने गई. लेकिन उसके दो हाथी दोस्तों ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया. इसलिए, वह उन्हें पानी में बुलाने के लिए खुशी से चिल्लाकर, उन्हें बता रही है कि उसे कितना मजा आ रहा है.” जिसके बाद से इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है.

यूजर्स कर रहे कमेंट्स

इस वीडियो को अब तक 30 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. साथ ही इस वीडियो में जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘इस नन्हे हथिनी ने मेरा दिन बना दिया. उसकी ये खुशी से चहकने वाली आवाज बहुत प्यारी है.’ दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि, ‘इसकी आवाज वाकई मन को खुश कर दे रही है.’ वहीं, एक अन्य ने लिखा कि, ‘जिस तरह से आवाज निकालकर वह अपने दोस्तों को बुला रही है, वह सचमुच गाने जैसा है.’

Viral Video: पापा के साथ नहाते हुए नन्हे हाथी का प्यारा वीडियो आया सामने!

Viral Video: सड़क पर जा रहे थे लोग, तभी रोड के किनारे आ धमका शेर, आगे जो हुआ आपने सोचा भी न होगा

Previous article धर्मांतरण का खेल बेनकाब, बजरंग दल की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
Next article बैंक अधिकारी बन कर साइबर ठगों ने खाते से उड़ाये 5.68 लाख रुपये
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel