[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology अब डेटा लिमिट की टेंशन नहीं, Vi के इन प्लान्स में मिलेगा Unlimited स्क्रॉलिंग, कॉलिंग और मैसेजिंग का मजा

अब डेटा लिमिट की टेंशन नहीं, Vi के इन प्लान्स में मिलेगा Unlimited स्क्रॉलिंग, कॉलिंग और मैसेजिंग का मजा

0
अब डेटा लिमिट की टेंशन नहीं, Vi के इन प्लान्स में मिलेगा Unlimited स्क्रॉलिंग, कॉलिंग और मैसेजिंग का मजा
वोडाफोन-आइडिया अनलिमिटेड डेटा रिचार्ज प्लान्स

Vi Unlimited Data Plans: अगर आपको भी ऐसा प्लान चाहिए, जिसमें भर-भर कर डेटा मिले तो फिर प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Vodafone-idea (Vi) के कुछ प्रीपेड प्लान्स आपके लिए परफेक्ट साबित होंगे. क्योंकि, Vi अपने यूजर्स को कुछ ऐसे प्लान्स ऑफर कर रहा है, जिससे यूजर्स को डेटा खत्म होने की टेंशन नहीं होगी. खास बात तो यह है कि Vi के ये प्लान्स सिर्फ एक-दो दिन वाले नहीं है बल्कि लंबी वैलिडिटी वाले हैं. जी हां, वोडाफोन-आइडिया 28 दिन से लेकर पूरे 84 दिनों तक के लिए यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा वाले प्लान्स ऑफर कर रहा है. जिसे आप अपने जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं. साथ ही इन प्लान्स में आपको डेटा के साथ-साथ कॉलिंग और भी कई बेनेफिट्स मिलेंगे. तो चलिए फिर जानते हैं इन प्लान्स के बारे में.

28 दिनों वाला प्लान

Vi अपने यूजर्स को 398 रुपये में 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड डेटा ऑफर कर रहा है. जिससे यूजर्स जितना चाहे उतना डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही इस प्लान में 28 दिनों के लिए किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS का भी फायदा मिलेगा.

Image 321
वोडाफोन-आइडिया 398 रुपये रिचार्ज प्लान

56 दिनों वाला प्लान

Vi का दूसरा अनलिमिटेड डेटा वाला प्लान है 698 रुपये का. जिसमें यूजर्स को 56 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. यानी की आप 56 दिनों तक रगड़ का डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं, वो भी बिना डेटा लिमिट की टेंशन लिए. इस प्लान में भी आपको अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर हर दिन 100 फ्री SMS का फायदा मिलेगा.

Image 320
वोडाफोन-आइडिया 698 रुपये रिचार्ज प्लान

84 दिनों वाला प्लान

अगर आप 84 दिनों वाला प्लान चाहते हैं, तो Vi वो भी ऑफर कर रहा है. 84 दिनों वाले प्लान की कीमत 1048 रुपये है. इस प्लान में आपको पूरे 84 दिनों तक अनलिमिटेड डेटा मिलेगा. साथ ही आप 84 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS का भी फायदा उठा सकेंगे.

Image 319
वोडाफोन-आइडिया 1048 रुपये रिचार्ज प्लान

किसके लिए है बेस्ट?

Vi के ये अनलिमिटेड डेटा वाले प्लान्स उन यूजर्स के लिए बेस्ट है, जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है. जैसे ऑनलाइन पढ़ाई से लेकर वर्क फ्रॉम होम या ऑनलाइन काम के लिए. इसके अलावा अगर आप ऑनलाइन मूवीज या वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं तो फिर आप Vi के इन तीन प्लान्स में से किसी एक को ले सकते हैं.

सिर्फ ₹11 में 10GB डेटा! Jio के धमाकेदार डेटा पैक्स ने मचाया तहलका

BSNL का गजब ऑफर, इन 3 पॉपुलर प्रीपेड प्लान्स पर दे रहा छूट, मौका हाथ से न जाने दें

Previous article रेलवे में Sarkari Naukri का सुनहरा मौका, 8000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती 
Next article Encounter News: गुमला में मुठभेड़, जेजेएमपी के 3 उग्रवादी ढेर
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel