[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Vi यूजर्स की मौज, कंपनी दे रही 24 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी, ऐसे कर सकते हैं क्लेम

Vi यूजर्स की मौज, कंपनी दे रही 24 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी, ऐसे कर सकते हैं क्लेम

0
Vi यूजर्स की मौज, कंपनी दे रही 24 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी, ऐसे कर सकते हैं क्लेम
Vodafone Idea

प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी Vodafone Idea (Vi) एक बार फिर अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए Vi Guarantee Program लेकर आया है. इस प्रोग्राम के तहत यूजर्स को एक्स्ट्रा वैलिडिटी दी जा रही है. जी हां, कम पैसे में अब यूजर्स ज्यादा वैलिडिटी का फायदा उठा सकेंगे. खास बात तो यह है कि, इस प्रोग्राम के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल और डेटा के लिए महंगे प्लान की जरूरत नहीं होगी. वे सिर्फ 199 रुपये के प्लान के साथ भी इस प्रोग्राम का फायदा उठा सकेंगे. जानिए इसके बारे में पूरी डिटेल्स.

फ्री में देखें Netflix और करें Chill! Vi लाया नया Max Family Plan, भर-भर कर दे रहा डेटा

क्या है Vi Guarantee Program?

Vi Guarantee Program ऐसे यूजर्स के लिए है, जो अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्लान के लिए 199 रुपये या उससे ज्यादा का रिचार्ज प्लान लेते हैं. ऐसे में Vi Guarantee Program के तहत Vi यूजर्स अब 24 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी का फायदा उठा सकते हैं. बता दें कि, गारंटी प्रोग्राम के तहत रिचार्ज करने वाले यूजर्स को हर महीने 2 दिन की वैलिडिटी एक्स्ट्रा मिलेगी. जिससे 12 महीने तक रिचार्ज करने पर यूजर्स को 24 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलेगी. हालांकि, इसके लिए यूजर्स को क्लेम करना होगा.

किन यूजर्स के लिए है फायदेमंद

बता दें कि, Vi का इस नए Guarantee Program का फायदा 2G हैंडसेट वालों को होगा. इस प्रोग्राम के बेनेफिट्स उन 2G हैंडसेट यूजर्स के लिए हैं, जो 199 रुपये या 209 रुपये के अनलिमिटेड वॉयस प्लान लेते हैं. 199 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ 2GB डेटा और 300 फ्री SMS 28 दिनों के लिए देती है. वहीं, 209 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और 300 फ्री SMS के साथ-साथ फ्री कॉलर ट्यूनस का बेनेफिट्स मिलता है. ऐसे में अब Vi के इस प्रोग्राम के तहत यूजर्स को अब 30 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी.

कैसे करें क्लेम?

Vi यूजर्स *999# या फिर 1212 पर कॉल कर Vi Guarantee Program को एक्टिवेट कर सकते हैं. इसके बाद Vi ऐप के जरिए एक्स्ट्रा डेटा क्लेम करना होगा. बता दें कि, 2024 में Vi ने 4G और 5G यूजर्स के लिए गरंटी प्रोग्राम शुरू किया था. जिसमें यूजर्स को 130GB एक्स्ट्रा डेटा का फायदा दिया जा रहा था. ऐसे में 2025 का ये प्रोग्राम उन यूजर्स के लिए अच्छा है, जो कम दाम में ज्यादा वैलिडिटी चाहते हैं.

Jio, Airtel और Vi का खरीदें ये सस्ता प्लान, फिर 2026 तक ले सकेंगे अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का फायदा

Previous article स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली की दी जानकारी
Next article गन्ना किसानों की गोष्ठी में मुख्यमंत्री गन्ना विकास यांत्रिकीकरण योजना में पंजीकरण हुआ शुरू
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel