[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology 751 रुपये में एक्टिव रहेंगे 2 SIM, अनलिमिटेड डेटा से लेकर मिलेगा OTT फ्री

751 रुपये में एक्टिव रहेंगे 2 SIM, अनलिमिटेड डेटा से लेकर मिलेगा OTT फ्री

0
751 रुपये में एक्टिव रहेंगे 2 SIM, अनलिमिटेड डेटा से लेकर मिलेगा OTT फ्री
वीआई रिचार्ज प्लान

Vi का 751 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान एक फैमिली पोस्टपेड प्लान है. इस प्लान में यूजर्स को दो कनेक्शन मिलते हैं, जिसमें एक प्राइमरी और एक सेकेंडरी नंबर शामिल है. इस प्लान में दोनों यूजर्स को कॉलिंग-मैसेजिंग और एंटरटेनमेंट जैसे बेनेफिट्स मिलते हैं, हालांकि प्राइमरी यूजर को ज्यादा डेटा और सेकेंडरी यूजर को कम डेटा बेनेफिट्स मिलेंगे.

प्राइमरी कनेक्शन के फायदे

इस प्लान में प्राइमरी यूजर को 70GB डेटा मिलता है. साथ ही रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड नाइट डेटा और 200GB तक डेटा रोलओवर का फायदा भी मिलता है. वहीं, अगर प्राइमरी यूजर वीआई के 5G नेटवर्क एरिया में है, तो उसे कंपनी अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी देगी. SMS की बात करें, तो प्राइमरी यूजर को हर महीने 3000 SMS मिलते हैं. साथ ही, प्लान में Vi Games का एक्सेस भी शामिल है.

वीआई का 751 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान
वीआई का 751 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान

सेकेंडरी कनेक्शन के फायदे

फैमिली के दूसरे सदस्य यानी सेकेंडरी कनेक्शन को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 40GB डेटा ही मिलता है. ध्यान देने वाली बात यह है कि 3000 SMS का कोटा पूरे फैमिली प्लान के लिए शेयर होता है.

एक्स्ट्रा कनेक्शन जोड़ने का ऑप्शन

अगर आप परिवार के और सदस्यों को जोड़ना चाहते हैं, तो इस प्लान में 299 रुपये मंथली एक्स्ट्रा खर्च पर नए कनेक्शन जोड़े जा सकते हैं. यूजर्स ज्यादा से ज्यादा 7 एक्स्ट्रा कनेक्शन जोड़ सकते हैं.

एक्स्ट्रा डेटा और OTT बेनिफिट्स

इस प्लान में 10GB एक्स्ट्रा डेटा भी मिलता है, जिसे फैमिली में शेयर किया जा सकता है. इसके अलावा, यूजर्स को दो कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट्स चुनने का ऑप्शन भी मिलता है. इनमें शामिल हैं:

  • Vi Movies & TV (3 महीने) – जिसमें ZEE5, SonyLIV, JioHotstar जैसे कई OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है
  • Amazon Prime (6 महीने)
  • JioHotstar Mobile (1 साल)
  • SonyLIV Mobile (360 दिन)
  • Norton Mobile Security (1 साल)

पूरी तरह फ्री बेनिफिट्स

इन सभी OTT और अतिरिक्त सुविधाओं के लिए यूजर्स से कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लिया जाता. ये सभी फायदे 751 रुपये के प्लान के साथ कॉम्प्लिमेंट्री तौर पर दिए जाते हैं.

ध्यान रहे, हर सर्किल के अनुसार प्लान की कीमत और बेनेफिट्स में बदलाव हो सकते हैं. इसलिए रिचार्ज करने से पहले अपने सर्किल के अनुसार कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट पर कीमत और बेनेफिट्स जरूर चेक कर लें.

यह भी पढ़ें: ₹479 में Vi दे रहा 48 दिन की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा का फायदा

Previous article सेंसेक्स 1310 अंक उछला, ईरान युद्ध थमने की उम्मीद से बाजार में तेजी
Next article 27वें दिन भी नहीं थमी ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार, 1100 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel