[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology ₹479 में Vi दे रहा 48 दिन की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा का फायदा

₹479 में Vi दे रहा 48 दिन की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा का फायदा

0
₹479 में Vi दे रहा 48 दिन की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
वीआई रिचार्ज प्लान

अगर आप ऐसा प्रीपेड प्लान ढूंढ रहे हैं, जिसमें लंबी वैलिडिटी के साथ कॉलिंग, डेटा और SMS सब कुछ एक ही रिचार्ज में मिल जाए, तो Vodafone Idea (Vi) का ₹479 वाला प्लान एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. यह प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए लाया गया है, जो ज्यादा खर्च किए बिना बैलेंस्ड बेनिफिट्स चाहते हैं.

प्लान में क्या-क्या मिलता है?

इस प्लान में कंपनी यूजर्स को 48 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस दौरान यूजर्स सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS का फायदा उठा सकते हैं. डेटा की बात करें, तो इस प्लान में कंपनी हर दिन 1GB डेटा दे रही है. हालांकि, अगर आप वीआई के 5G नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलेगा.

किन यूजर्स के लिए सही है यह प्लान?

यह प्लान खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें बहुत ज्यादा डेटा की जरूरत नहीं होती, लेकिन कॉलिंग और बेसिक इंटरनेट का इस्तेमाल रोजाना करना होता है. साथ ही, अगर आप अपना नंबर लंबे समय तक कम खर्च में एक्टिव रखना चाहते हैं या Vi सिम को सेकेंडरी नंबर के रूप में यूज करते हैं, तो यह प्लान आपके लिए एक किफायती ऑप्शन बन सकता है.

ध्यान रहे, अलग-अलग सर्किल के लिए प्लान की कीमत अलग हो सकती है. ऐसे में अपने सर्किल के अनुसार ऑफिशियल साइट पर जाकर प्लान की कीमत और बेनेफिट्स चेक कर लें, उसके बाद रिचार्ज करें.

यह भी पढ़ें: Vi का ₹719 प्लान: 72 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा

यह भी पढ़ें: ₹369 में Vi दे रहा 56 दिन की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग

यह भी पढ़ें: क्या आपका 5G प्लान सच में ‘अनलिमिटेड’ है? जानिए इसके पीछे छिपी हुई शर्तें

Previous article आयुष म्हात्रे ने वैभव अरोरा को लगातार मारे 3 चौके, फिर गेंदबाज कुछ ऐसे लिया बदला
Next article दिल्ली में भीषण गर्मी का अलर्ट, इस सप्ताह 40 डिग्री पार सकता है तापमान
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel