[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology एक रिचार्ज और पूरे साल देखो फ्री में Amazon Prime, Vi के इस प्लान में मिलेगा भर-भर कर डेटा भी

एक रिचार्ज और पूरे साल देखो फ्री में Amazon Prime, Vi के इस प्लान में मिलेगा भर-भर कर डेटा भी

0
एक रिचार्ज और पूरे साल देखो फ्री में Amazon Prime, Vi के इस प्लान में मिलेगा भर-भर कर डेटा भी
वीआई एनुअल प्लान

Vi Annual Plan: हर महीने बार-बार रिचार्ज करना कई यूजर्स को पसंद नहीं आता, ऊपर से अगर बढ़िया डेटा बेनिफिट्स वाला प्लान है, तो हर महीने पैसे की अलग झिकझिक हो जाती है. ऐसे में Vodafone-idea (Vi) भी अपने यूजर्स को ऐसा प्लान ऑफर कर रहा है, जिसमें पूरे साल कॉलिंग-डेटा के अलावा Amazon Prime का भी एक्सेस फ्री मिल रहा है. जी हां, अगर आप भी वीआई यूजर हैं और ज्यादा डेटा के साथ अमेजन प्राइम का भी मजा लेना चाहते हैं, तो फिर आपके लिए ये प्लान अच्छा ऑप्शन है. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

वीआई का अमेजन प्राइम वाला एनुअल प्लान

Vi के पोर्टफोलियो में कई सारे एनुअल प्लान्स लिस्टेड हैं, जिसमें अलग-अलग कीमत पर कंपनी अपने यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और 5G डेटा से लेकर और भी कई सारे बेनिफिट्स दे रही है. इन्हीं प्लान्स में से एक है कंपनी का 3799 रुपये वाला प्लान. इस प्लान में यूजर्स को पूरे 365 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और डेली 2GB डेटा का फायदा मिलेगा. वहीं, अगर आप 5G यूजर हैं तो आपको अनलिमिटेड डेटा का फायदा भी मिलेगा. यानी कि जितना चाहे उतना डेटा आप इस्तेमाल कर सकते हैं.

पूरे साल मिलेगा फ्री प्राइम का सब्सक्रिप्शन

इस प्लान में कंपनी अपने यूजर्स को पूरे साल भर Amazon Prime Lite (Mobile और TV) का सब्सक्रिप्शन दे रही है, जिससे आप साल भर फ्री में अमेजन प्राइम पर मूवी और वेबसीरीज का मजा ले सकते हैं.

वीआई का 3799 रुपये वाला प्लान
वीआई का 3799 रुपये वाला प्लान

मिलेगा 50GB डेटा एक्स्ट्रा

सबसे खास बात तो इस प्लान में आपको भर-भर कर डेटा मिलेगा. अपने इस प्लान में कंपनी डेली 2GB डेटा के अलावा यूजर्स को 50GB डेटा एक्स्ट्रा भी दे रही है. हालांकि, इस एक्स्ट्रा डेटा का फायदा सिर्फ 90 दिनों के लिए ही मिलेगा. यानी कि रिचार्ज करने के बाद शुरुआती 3 महीने तक आप डेली डेटा के साथ-साथ 50GB एक्स्ट्रा डेटा का फायदा उठा सकते हैं. जितनी मर्जी चाहे जैसे भी वे डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं.

इसके अलावा, इस प्लान में रात 12 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक फ्री अनलिमिटेड नाइट डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और हर महीने फ्री 2GB बैकअप डेटा का फायदा भी मिलेगा. ऐसे में आप अनलिमिटेड डेटा के साथ अनलिमिटेड बिंज वॉचिंग का मजा ले सकते हैं.

किसके लिए परफेक्ट है ये प्लान?

वीआई का ये प्लान उन यूजर्स के लिए परफेक्ट ऑप्शन है, जो पूरे साल रिचार्ज की टेंशन से दूर रहना चाहते हैं और जिन्हें कॉलिंग से लेकर डेटा और OTT बेनिफिट्स चाहिए. इसके अलावा, इस प्लान में भरपूर डेटा बेनिफिट्स भी मिल रहा है. ऐसे में जो वीआई के 4G यूजर हैं उनके लिए भी ये प्लान अच्छा ऑप्शन है.

यह भी पढ़ें: 369 रुपये में नंबर रहेगा 56 दिन तक एक्टिव, Vi दे रहा कॉलिंग और डेटा का भी फायदा

यह भी पढ़ें: 28 दिन चलने वाले Vi प्लान्स की फुल लिस्ट, कॉलिंग-डेटा के साथ OTT बेनिफिट्स फ्री

Previous article Paush Putrada Ekadashi 2025: साल की आखिरी एकादशी पर शुक्र का विशेष संयोग, इन राशियों को मिलेगा धन-सफलता का वरदान
Next article Bihar Tourism: वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व की बुकिंग पांच तक फुल, नेचर सफारी व ग्लास ब्रिज एक को बंद
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel