[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Jio-Airtel से एक कदम आगे निकला Vi, इस प्लान में 4G यूजर्स को भी मिलेगा अनलिमिटेड डेटा, देखें बेनिफिट्स

Jio-Airtel से एक कदम आगे निकला Vi, इस प्लान में 4G यूजर्स को भी मिलेगा अनलिमिटेड डेटा, देखें बेनिफिट्स

0
Jio-Airtel से एक कदम आगे निकला Vi, इस प्लान में 4G यूजर्स को भी मिलेगा अनलिमिटेड डेटा, देखें बेनिफिट्स
Vi Recharge Plan

Vi Recharge Plan: धीरे-धीरे Vi मार्किट में अपनी मौजूदगी मजबूत करने में लगा हुआ है. इसी कड़ी में कंपनी ने एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. इस प्लान में यूजर्स को पूरे महीने के लिए अनलिमिटेड हाई-स्पीड इंटरनेट और वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें मिलने वाला अनलिमिटेड हाई-स्पीड 4G इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए आपके पास 5G फोन होना जरूरी नहीं है. यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित होगा, जो कम कीमत में बिना किसी लिमिट के दबाकर इंटरनेट यूज करना चाहते हैं. आइए डिटेल में जानते हैं इस प्लान के बेनिफिट्स.

Vi का 365 रुपये वाला प्लान

Vi के 365 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड 4G इंटरनेट के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है. यानी यह प्लान न सिर्फ ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों के लिए, बल्कि अधिक वॉइस कॉल करने वाले यूजर्स के लिए भी फायदेमंद है. इसके अलावा, इस प्लान को रिचार्ज कराने पर डेली 100 SMS की सुविधा भी मिलेगी.

आपको बताते चलें कि अनलिमिटेड डेटा की मैक्सिमम लिमिट 300GB सेट की गई है. यानी 28 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में यूजर्स को टोटल 300GB तक ही डेटा इस्तेमाल कर सकेंगे. आम यूजर्स के लिए इतना डेटा बहुत होता है. आपको एक बार फिर बता दें कि इंटरनेट यूज  करने पर दिन की कोई लिमिट नहीं होगी.

Jio-Airtel देखते रह गए

कंपनी का यह ऑफर सीधे तौर पर Jio और Airtel को टक्कर देता है. ऐसा इसलिए क्यूंकि फिलहाल Jio और Airtel केवल 5G यूजर्स के लिए ऐसे प्लान उपलब्ध कराते हैं, जिनमें बिना किसी लिमिट के 5G इंटरनेट इस्तेमाल करने की सुविधा होती है. इसके लिए यूजर्स को 5G नेटवर्क कवरेज एरिया में रहना और 5G स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना जरूरी होता है.

वहीं, Vi ने इस मामले में कोई पाबंदी नहीं रखी है. यह प्लान 4G यूजर्स के लिए तैयार किया गया है, लेकिन 4G और 5G दोनों तरह के यूजर्स इसका फायदा उठा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Jio के 90 दिन वाले प्लान की आंधी में उड़े Airtel-Vi, सस्ते दाम में मिल रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और एक्स्ट्रा डेटा

यह भी पढ़ें: Jio के 200 रुपये से भी कम वाले प्लान ने मचाया हड़कंप, फायदे देख BSNL-Vi भी रह गए भौचक्के

Previous article Election Commission: राहुल गांधी के आरोप देश के जनादेश का अपमान, भाजपा ने बताया सुनियोजित साजिश
Next article हैवी और लाइट रोलर में क्या है अंतर, कब और कैसे किया जाता है इस्तेमाल, कौन लेता है निर्णय? जानें सबकुछ
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel