[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Vi ने कराई यूजर्स की मौज, इस प्लान में 4G और 5G दोनों यूजर्स को दे रहा अनलिमिटेड डेटा

Vi ने कराई यूजर्स की मौज, इस प्लान में 4G और 5G दोनों यूजर्स को दे रहा अनलिमिटेड डेटा

0
Vi ने कराई यूजर्स की मौज, इस प्लान में 4G और 5G दोनों यूजर्स को दे रहा अनलिमिटेड डेटा
वीआई रिचार्ज प्लान

Vi Unlimited Data Plan: अगर आप Vodafone-idea (Vi) यूजर हैं और ऐसा प्लान चाहते हैं, जो लंबे समय तक चले भी और भर-भरकर डेटा का फायदा भी मिले, तो फिर ये खबर आपके लिए है. क्योंकि, आज हम आपको वीआई के एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आपको 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी और अनलिमिटेड डेटा का फायदा भी. अगर आप सोच रहे हैं अनलिमिटेड डेटा का फायदा सिर्फ 5G यूजर को मिलेगा, तो ऐसा नहीं है. कंपनी अपने 4G और 5G दोनों ही यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा का फायदा दे रही है. ऐसे में आप 4जी हो या 5जी, पूरे 84 दिनों तक आप रगड़ कर डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं वीआई के इस प्लान के बारे में.

वीआई का 1048 रुपये वाला प्लान | Vi Rs 1048 Plan

वीआई के पोर्टफोलियो में कई सारे 84 दिनों वाले प्लान लिस्टेड हैं, जिसमें से एक है 1048 रुपये वाला प्लान. इस प्लान में यूजर्स 84 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और अनलिमिटेड डेटा का फायदा उठा सकते हैं. यानी कि आप जितना चाहे उतना डेटा इस दौरान यूज कर सकते हैं. फिर चाहे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हो या ऑनलाइन पढ़ाई बिना डेटा लिमिट की टेंशन लिए आराम से हो जाएगा.

Image 267
वीआई का 1048 रुपये वाला प्लान

किसके लिए परफेक्ट है ये प्लान?

वीआई का ये प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत है. ऐसे में वे इस प्लान को रिचार्ज कर सकते हैं. खासकर 4G यूजर्स के लिए ये प्लान अच्छा ऑप्शन है. दिन खत्म होने से पहले डेटा खत्म हो जाने की टेंशन से भी छुटकारा मिलेगा और लंबी वैलिडिटी भी.

आपके लोकेशन में Vi का 5G नेटवर्क है या नहीं कैसे चेक करें?

आपके लोकेशन में Vi का 5G नेटवर्क है या नहीं ये चेक करने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन में Vi ऐप डाउनलोड करना होगा. डाउनलोड करने के बाद ऐप में अपने वीआई नंबर से लॉगिन करें. लॉगिन के बाद होम स्क्रीन पर आपको Vi 5G सेक्शन या बैनर दिखाई देगा, उसपर क्लिक कर दें. यहां आपको Check 5G Availability या Check Coverage ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक कर दें. फिर अपने लोकेशन का पिन कोड डाल दें. इसके बाद आपके स्क्रीन पर आ जाएगा कि आपके एरिया में Vi का 5G सर्विस है या नहीं.

यह भी पढ़ें: सस्ते में चाहिए भर-भर कर डेटा? Vi के इस मंथली प्लान के फायदे जान तुरंत कर लेंगे रिचार्ज

यह भी पढ़ें: एक रिचार्ज और पूरे साल देखो फ्री में Amazon Prime, Vi के इस प्लान में मिलेगा भर-भर कर डेटा भी

Previous article Republic Day 2026: विराट कोहली से लेकर नीरज चोपड़ा तक, खेल जगत ने ऐसे दी 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई
Next article झारखंड के सरायकेला-खरसावां में गणतंत्र दिवस का आयोजन, सिविल कोर्ट और जेल में लगी अदालत
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel