[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Vi Recharge Plans Under Rs 200: सस्ते में मिल रहे ये 3 कमाल के प्लान्स, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा डेटा भी

Vi Recharge Plans Under Rs 200: सस्ते में मिल रहे ये 3 कमाल के प्लान्स, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा डेटा भी

0
Vi Recharge Plans Under Rs 200: सस्ते में मिल रहे ये 3 कमाल के प्लान्स, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा डेटा भी
Vi Recharge Plans Under Rs 200

Vi Recharge Plans Under Rs 200: देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea अपने यूजर्स को ढेरों सस्ते रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है. Vi के पास 200 रुपये से कम के तीन प्रीपेड प्लान हैं जो काफी पॉपुलर हैं. हम बात कर रहे हैं 179 रुपये, 189 रुपये और 199 रुपये वाले प्लान की. ये तीनो प्लान्स सस्ते तो हैं लेकिन सवाल यह है कि इनमें से सबसे फायदेमंद प्लान कौन-सा है? ये तीनों प्लान कम कमाई वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं.

आपको बस यह समझना है कि आपकी जरूरत के हिसाब से कौन-सा प्लान बेहतर बैठेगा. इसके लिए पहले हम इन प्लानों के बेनिफिट्स देखेंगे और फिर जानेंगे कि हर प्लान का रोजाना का खर्च कितना पड़ता है. आइए जानते हैं.

Vodafone Idea के ₹199, ₹179 और ₹189 प्रीपेड प्लान

Vodafone Idea का ₹199 वाला प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी देता है, वहीं ₹179 और ₹189 वाले प्लान की वैलिडिटी 24 और 26 दिन है. इनका औसत रोज का खर्च करीब ₹7.11, ₹7.27 और ₹7.46 बैठता है. साफ बात करें तो कीमत में इन प्लान्स के बीच ज्यादा फरक नहीं है. इतना कम कि ज्यादातर लोग ध्यान भी नहीं देंगे कि कौन सा थोड़ा महंगा है. लेकिन इन प्लान्स में मिलने वाले फायदे जरूर अलग-अलग हैं. आइए आपको बताते हैं.

Vodafone Idea के ₹199, ₹179 और ₹189 प्रीपेड प्लान के फायदे

₹199 वाले प्लान में आपको 2GB डेटा मिलता है, जबकि ₹179 और ₹189 वाले प्लान में 1GB डेटा मिलता है. तीनों ही प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 300 SMS दिए जाते हैं.

अगर आप थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करके ज्यादा डेटा और ज्यादा वैलिडिटी चाहते हैं, तो लगभग इसी रेंज में ₹218 वाला प्लान बेहतर ऑप्शन है. इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 1 महीने की सर्विस वैलिडिटी, 3GB डेटा और कुल 300 SMS मिलते हैं. ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक्स में किसी भी वक्त बदलाव संभव है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें.

यह भी पढ़ें: Jio vs Airtel vs Vi: किसका 3599 रुपये वाला प्लान है बेस्ट डील?

Previous article 12 December Top 20 News: ई सिगरेट पर संसद में बवाल, राजस्थान में किसानों का हिंसक प्रदर्शन, एक क्लिक में पढ़ें आज की 20 बड़ी खबरें
Next article डगमगा रही बकाया और आश्वासनों के नाव पर सवार गोविंदपुर जलापूर्ति योजना
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel