[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology फ्री में देखें Netflix और करें Chill! Vi लाया नया Max Family Plan, भर-भर कर दे रहा डेटा

फ्री में देखें Netflix और करें Chill! Vi लाया नया Max Family Plan, भर-भर कर दे रहा डेटा

0
फ्री में देखें Netflix और करें Chill! Vi लाया नया Max Family Plan, भर-भर कर दे रहा डेटा
Vi Max Family plan

Vi Max Family Plan: प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी Vodafone-idea (Vi) ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए एक खास Vi Max Family Plan लॉन्च किया है. जिसकी कीमत 900 रुपये से भी कम है. इस प्लान में यूजर्स को हर महीने अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के साथ-साथ Netflix सहित 18 OTT प्लेटफॉर्म्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इस प्लान में दो कनेक्शन प्राइमरी और सेकेंडरी शामिल है. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

Jio, Airtel और Vi का खरीदें ये सस्ता प्लान, फिर 2026 तक ले सकेंगे अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का फायदा

Vi Max Family Plan

Vi ने अपने इस Max Family Plan की कीमत 871 रुपये रखी है. इस प्लान में आपको 2 ही कनेक्शन मिलेंगे. जिसमें आप एक प्राइमरी और आपके फैमिली में से कोई एक ही मेंबर सेकेंडरी यूजर होगा. हालांकि, इस प्लान में 6 मेंबर्स तक आप एड कर सकते हैं. लेकिन हर एक मेंबर के लिए आपको एक्स्ट्रा 299 रुपये देने पड़ेंगे.

Vi Max Family Plan में मिलने वाले बेनेफिट्स

इस प्लान में मिल रहे बेनेफिट्स कि बात करें तो इसमें प्राइमरी और सेकेंडरी यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. साथ में महीने भर में 3000 फ्री SMS का फायदा मिलेगा. वहीं, इस प्लान में 120GB डेटा मिलेगा. जिसमें प्राइमरी यूजर को 70GB डेटा और सेकेंडरी यूजर को 40GB डेटा का एक्सेस मिलेगा. वहीं, बचे हुए 10GB डेटा को दोनों यूजर के बीच शेयर किया जाएगा. इसके अलावा Vi के इस प्लान में यूजर्स को रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड फ्री नाइट डेटा (Free Night Data) का एक्सेस मिलेगा. इसके अलावा यूजर्स को 400GB डेटा रोलओवर की सुविधा भी मिलेगी.

OTT बेनेफिट्स

वहीं, Vi के इस प्लान में यूजर्स को OTT बेनेफिट्स भी मिल रहे हैं. Netflix के बेसिक प्लान के साथ-साथ आपको 3 महीने के लिए Vi Movies and TV का फ्री एक्सेस भी मिलेगा. जिसके तहत आप Amazon Prime, JioHotstar और SonyLIV को सेलेक्ट कर सकते हैं. वहीं, यूजर्स साल भर के लिए Norton Mobile Security या EaseMyTrip में से एक को सेलेक्ट कर सकते हैं.

फ्री में देखें Netflix और करें Chill! Airtel के इन प्लान्स में मिल रहा मुफ्त का सब्सक्रिप्शन

Previous article Sarkari Naukri 2025: 10वीं पास के लिए इन विभागों में सरकारी नौकरी, SSC ने शुरू किए MTS के आवेदन
Next article ईशान किशन अकेले नहीं, 5 मौके जब एक-साथ खेले भारत-पाक खिलाड़ी, जहीर, कुंबले और पुजारा जैसे दिग्गज शामिल
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel