[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Vi अपने यूजर्स पर मेहरबान, इन दो प्लान्स में अब मिलेगा एक्स्ट्रा डेटा और वैलिडिटी, कीमत जान तुरंत करेंगे रिचार्ज

Vi अपने यूजर्स पर मेहरबान, इन दो प्लान्स में अब मिलेगा एक्स्ट्रा डेटा और वैलिडिटी, कीमत जान तुरंत करेंगे रिचार्ज

0
Vi अपने यूजर्स पर मेहरबान, इन दो प्लान्स में अब मिलेगा एक्स्ट्रा डेटा और वैलिडिटी, कीमत जान तुरंत करेंगे रिचार्ज
Vi Recharge Plan

Vi ने भले ही थोड़ी देर लगादी अपनी 5G सर्विस चालू करने में लेकिन अब यह पूरी तेजी से अपने यूजर्स को जबरदस्त फयदे दे रहा है. कंपनी लगातार नए-नए प्लान्स लॉन्च कर रही है और पुराने प्लान्स में भी सुधार कर रही है. हाल ही में Vi ने अपने 199 रुपये और 179 रुपये वाले प्लान्स में कुछ अहम बदलाव किए हैं, जिनमें डेटा और वैलिडिटी की सुविधा को बढ़ाया गया है. आइए विस्तार से जानते हैं इन दोनों प्लान्स में अब क्या नए बेनिफिट्स देखने को मिलते हैं. 

Vi का ₹199 वाला प्लान

Vi का ₹199 वाला प्लान उन यूजर्स के लिए एक बेहतर ऑप्शन है जो कम कीमत में वॉइस कॉलिंग और थोड़ा बहुत डेटा इस्तेमाल करना चाहते हैं. इस प्रीपेड प्लान की वैधता 28 दिनों की है जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 300 SMS दिए जाते हैं. इसके अलावा अब इस प्लान में कुल 3GB डेटा भी मिलता है. पहले इस प्लान में यूजर्स को केवल 2GB डेटा दिया जाता था लेकिन अब कंपनी एक स्पेशल ऑफर के तहत 1GB एक्स्ट्रा डेटा दे रही है. ध्यान रहे यह कोई डेली डेटा प्लान नहीं है यानी यूजर को रोज डेटा नहीं मिलेगा बल्कि 3GB डेटा पूरे 28 दिन की अवधि के लिए होता है. 

Vi का ₹179 वाला प्लान

Vi का ₹179 वाला प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो कम दाम में कॉलिंग और लिमिटेड डेटा की लाभ उठाना चाहते हैं. इस प्लान में यूजर्स को 1GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं. पहले इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिन थी लेकिन अब एक खास ऑफर के तहत इसे बढ़ाकर 28 दिन कर दिया गया है. यानी अब यूजर बिना कोई एक्स्ट्रा पैसे खर्च किए चार दिन ज्यादा सर्विस का लाभ उठा सकते हैं. यह प्लान खासकर उन लोगों के लिए बेस्ट है जो इंटरनेट का कम इस्तेमाल करते हैं और ज्यादा कॉलिंग के मकसद से ही रिचार्ज कराते हैं.

Jio के इन दो प्लान्स ने कर दिया सॉलिड जुगाड़, 84 दिनों के लिए मिलेगा Netflix Free, देखें कीमत

Airtel का धमाका प्लान! 449 के रिचार्ज में दे रहा 17,000 का फायदा, लबालब 5G डेटा और OTT अलग से

Previous article Heavy Rain Alert:  21,22,23,24,25 और 26 जुलाई को होगी भारी बारिश, आ गया IMD का अलर्ट
Next article Saiyaara: अहान पांडे की फिल्म क्यों बनी Gen-Z की नई फेवरेट, जानें यहां
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel