[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology ₹279 में 90 दिनों की वैलिडिटी, Vi का सस्ता प्लान वायरल

₹279 में 90 दिनों की वैलिडिटी, Vi का सस्ता प्लान वायरल

0
₹279 में 90 दिनों की वैलिडिटी, Vi का सस्ता प्लान वायरल
Vi का सस्ता रिचार्ज

आज के समय में जहां टेलीकॉम कंपनियां 84 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान के लिए 800 से 900 रुपये तक चार्ज कर रही हैं, वहीं एक ऐसा प्लान सामने आया है जो बेहद कम कीमत में (Vi Cheapest Plan) लंबी वैलिडिटी देता है. अगर आप सिर्फ अपनी सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं और ज्यादा डेटा की जरूरत नहीं है, तो यह प्लान आपके लिए एक स्मार्ट ऑप्शन साबित हो सकता है.

कम कीमत में लंबी वैलिडिटी का फायदा

Vodafone Idea (Vi) का यह प्लान उन यूजर्स के लिए खास है जो ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते, लेकिन सिम को लंबे समय तक एक्टिव रखना चाहते हैं. महज ₹279 की कीमत में कंपनी 90 दिन की वैलिडिटी दे रही है, जो इसे बजट यूजर्स के लिए आकर्षक बनाता है.

क्या-क्या मिलेगा इस प्लान में?

इस प्लान में यूजर्स को 500MB डेटा मिलता है, जो बेसिक इंटरनेट इस्तेमाल के लिए पर्याप्त हो सकता है. इसके अलावा ₹279 का टॉकटाइम भी दिया जाता है, जिससे आप जरूरत के अनुसार कॉल कर सकते हैं. सबसे खास बात यह है कि सिम की वैधता भी पूरे 90 दिन तक बनी रहती है.

किसके लिए है यह प्लान?

यह प्लान उन लोगों के लिए ज्यादा उपयोगी है जो सेकेंडरी सिम इस्तेमाल करते हैं या जिनकी कॉलिंग और डेटा की जरूरत सीमित है. खासकर ग्रामीण और बजट यूजर्स के लिए यह प्लान काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

महंगे प्लान्स से कैसे अलग है?

जहां बाकी कंपनियां ज्यादा डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ महंगे प्लान ऑफर कर रही हैं, वहीं यह प्लान बेसिक जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. यानी कम खर्च में सिर्फ जरूरी सर्विस- यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है.

अगर आप सिर्फ सिम एक्टिव रखने के लिए सस्ता और लंबी वैलिडिटी वाला प्लान ढूंढ रहे हैं, तो Vi का यह ₹279 वाला प्लान एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक की कीमत और बेनेफिट्स हर सर्किल के हिसाब से अलग हो सकते हैं. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर की ऑफिशियल वेबसाइट से प्लान और बेनिफिट्स जरूर कंफर्म कर लें.

यह भी पढ़ें: 751 रुपये में एक्टिव रहेंगे 2 SIM, अनलिमिटेड डेटा से लेकर मिलेगा OTT फ्री

यह भी पढ़ें: ₹479 में Vi दे रहा 48 दिन की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा का फायदा

Previous article सस्ती बिजली और रोजगार पर फोकस, कोयला मंत्रालय शुरू करेगा 17 अप्रैल से नीलामी का 15वां दौर
Next article अमित शाह ने लोकसभा में अखिलेश यादव को दिया जवाब- देश में शुरू हो चुकी है जाति आधारित जनगणना की प्रक्रिया
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel