[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Vi का धमाकेदार ऑफर: सिर्फ ₹140 में 28 दिन की सर्विस

Vi का धमाकेदार ऑफर: सिर्फ ₹140 में 28 दिन की सर्विस

0
Vi का धमाकेदार ऑफर: सिर्फ ₹140 में 28 दिन की सर्विस

टेलीकॉम सेक्टर में लगातार बढ़ती कीमतों के बीच Vi ने ग्राहकों को राहत देने वाला नया प्लान पेश किया है. कंपनी ने 140 रुपये का रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जो खासतौर पर चुनिंदा फीचर फोन यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा. इस ऑफर के जरिए यूजर्स को कम कीमत में सिम एक्टिव रखने का मौका मिलेगा.

प्लान की कीमत और वैलिडिटी

Vi का नया प्लान 140 रुपये का है. इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी दी गई है, लेकिन खास बात यह है कि सिम 30 दिनों तक एक्टिव रहेगा. यानी यूजर्स को पूरे महीने तक कनेक्शन चालू रखने की सुविधा मिलेगी.

कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स

इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. साथ ही 2GB डेटा और 300 SMS भी पूरे 28 दिनों के लिए दिए जाएंगे. यह ऑफर उन यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद है, जिन्हें बेसिक जरूरतों के लिए सस्ता रिचार्ज चाहिए.

किन यूजर्स को मिलेगा फायदा

यह प्लान सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं है. Vi ने इसे खास तौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है, जिन्होंने HMD 100, HMD 101 या Nokia 105 Classic फोन खरीदा है. अगर आपने 24 दिसंबर 2025 के बाद इनमें से कोई फोन लिया है, तो आप इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं.

12 महीने तक मिलेगा ऑफर

पहला रिचार्ज सिम एक्टिवेशन के लिए होगा. इसके बाद यूजर्स को अगले 12 महीनों तक 140 रुपये में ही रिचार्ज करने का फायदा मिलेगा. ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी का सबसे सस्ता प्लान फिलहाल 199 रुपये का है, ऐसे में यह ऑफर ग्राहकों को 59 रुपये कम कीमत पर मिलेगा.

ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक्स में किसी भी वक्त बदलाव संभव है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें.

यह भी पढ़ें: Vi ने कराई यूजर्स की मौज, इस प्लान में 4G और 5G दोनों यूजर्स को दे रहा अनलिमिटेड डेटा

Previous article Aaj ka Love Rashifal 01 Febuary 2026: मेष से मीन तक की किन राशियों के प्यार में आएगी तकरार, जानें किसे मिलेगा पार्टनर का साथ
Next article 2 फरवरी तक इन राज्यों में होगी बारिश, आया मौसम विभाग का अलर्ट
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel