[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology बारिश में चला रहे कूलर? तो ये छोटी सी गलती डुबो देगी हजारों रुपये

बारिश में चला रहे कूलर? तो ये छोटी सी गलती डुबो देगी हजारों रुपये

0
बारिश में चला रहे कूलर? तो ये छोटी सी गलती डुबो देगी हजारों रुपये
Cooler Tips

Cooler Tips: लगातार बारिश होने के बाद अब मौसम का हाल कुछ ऐसा हो गया है कि एक दिन धूप निकल रही है तो एक दिन बारिश हो रही है. ऐसे में भले ही गर्मी उतनी न लग रही हो लेकिन उमस और नमी ने लोगों को परेशान कर दिया है. हाल ऐसा है कि लोग बारिश के मौसम में भी कूलर चलाने को मजबूर हैं. हालांकि, अगर इस मौसम में कूलर का इस्तेमाल सही तरीके से न किया जाए, तो आप अस्पताल के चक्कर लगाने को मजबूर हो जाएंगे. जी हां, बारिश के मौसम में कूलर का इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए. वरना आप परेशानियों में पड़ सकते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस मौसम में कूलर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन चोरी करने वालों की खैर नहीं! ये ऐप जासूस की तरह ढूंढ निकाल रहा खोया फोन, बस कर लें ये काम

हो सकती है ये परेशानी

सांस से जुड़ी बीमारी होने का खतरा: बारिश के मौसम में पहले से हवा में ज्यादा नमी होती है. ऐसे में कूलर का पानी समय पर नहीं बदलने से उसमें बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगते हैं, जो हवा के के जरिए सांस के साथ सीधे हमारे फेफड़ों में पहुंचते हैं. जिससे हमें अस्थमा जैसी सांस की बीमारी हो सकती है.

शॉर्ट सर्किट का खतरा: वहीं, बारिश में नमी के कारण शॉर्ट सर्किट का खतरा भी बढ़ जाता है. अगर कूलर पर गलती से भी पानी गिर गया है, तो उससे करंट लग सकता है. इसलिए हमेशा इस मौसम में कूलर को ढककर रखे.

एलर्जी और वायरल इंफेक्शन: कूलर को समय-समय पर साफ नहीं करने से कूलर के गीले पैड्स और टंकी में गंदगी जमा हो जाती है. जिससे फिर जुलर चलाने से बदबूदार और दूषित हवा निकलती है. जिससे आपको इंफेक्शन हो सकता है.

करें ये काम

  • अगर आप बारिश के मौसम में कूलर हर दिन चला रहे हैं, तो फिर रोज कूलर का पानी बदलें.
  • कूलर के टंकी को रेगुलर साफ करें.
  • बारिश के मौसम में कूलर को ऐसी जगह न रखें जहां उस पर पानी पड़ सकता है.
  • ज्यादा समय तक कूलर न चलाएं.

यह भी पढ़ें: WiFi को रातभर चालू रखना चाहिए या बंद? जानिए आपके सोए रहते कितनी बिजली चूसता है ये छोटू डिवाइस

Previous article Kitchen Tips: मिक्सर जार से दाग को करें दूर, इन आसान तरीकों से चमकाएं
Next article Viral Video: रक्षाबंधन के दिन राखी बंधवाने में नखरे कर रहा था भाई, बहन कर दी कुटाई
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel