[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology इसका जवाब देना तो ChatGPT के बस की भी नहीं, बंदे ने पूछा ऐसा सवाल, सुनकर AI ने भी जोड़ लिए हाथ

इसका जवाब देना तो ChatGPT के बस की भी नहीं, बंदे ने पूछा ऐसा सवाल, सुनकर AI ने भी जोड़ लिए हाथ

0
इसका जवाब देना तो ChatGPT के बस की भी नहीं, बंदे ने पूछा ऐसा सवाल, सुनकर AI ने भी जोड़ लिए हाथ
चैटजीपीटी वायरल वीडियो

Viral Video: आज के समय में पढ़ाई से लेकर किसी भी सवाल का जवाब ढूंढने के लिए हर कोई ChatGPT का इस्तेमाल कर रहा है. क्योंकि, कहा जाता है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के पास मुश्किल से मुश्किल सवालों का जवाब होता है. हालांकि, सोशल मीडिया पर एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है कि जिसे देख कर हर कोई यही कह रहा है कि कितना भी AI स्मार्ट हो लेकिन भारतीयों के सामने तो यह भी फेल है. दरअसल, एक खुरापाती दिमाग वाले बंदे ने ChatGPT से ऐसा सवाल कर दिया कि, ChatGPT का भी दिमाग फिर गया और अंत में चैटबॉट ने हार भी मान ली. आप भी देखिए ये वीडियो.

बंदे ने क्या पूछा सवाल?

सोशल मीडिया Instagram प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे इस वीडियो को @ai_paglu__ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. इस वीडियो में दिख रहा है कि एक यूजर ChatGPT से सवाल पूछता है कि, ‘एक अंधे शख्स की बीवी मर गई है ये बात गूंगा शख्स अंधे व्यक्ति को कैसे बताएगा?’ ये पहेली सुनने के बाद अच्छे-अच्छे दिमाग वाले एक बार को सोच में पड़ जाते हैं. लेकिन ChatGPT भी इस सवाल में फंस गया. हालांकि, वीडियो यहीं खत्म नहीं होता है. सवाल पूछने वाला शख्स काफी देर तक AI चैटबॉट से बात भी करता है. लेकिन कई बार ट्राई करने के बाद भी ChatGPT ने ये कहते हुए हार मान ली कि इस सवाल का जवाब देना उसके बस की बात नहीं है.

लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अब तक 17 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. साथ ही लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया कि, ‘ये पहेली तो AI के लिए आउट ऑफ सिलेबस निकली.’ वहीं, कई यूजर्स मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि, ‘एक आसान सी पहेली ने AI की हवा निकाल दी, ये इंसान की जॉब क्या ही खाएगा.’

यह भी देखें: Viral Video: ChatGPT बनी लड़के की गर्लफ्रेंड, मां से जब करवाई बात तो एक सवाल पर मम्मी के उड़ गए होश

यह भी देखें: Viral Video: iPhone 12 को बना डाला iPhone 17 Pro Max, दुकानदार का ये जुगाड़ देख पकड़ लेंगे माथा

यह भी देखें: 2 October 2025 को पहले क्या मनेगा? सवाल पर भिड़ गए AI वाले रावण और गांधी जी, देखें VIRAL VIDEO

Previous article Flyover in Bihar: वाहनों की बढ़ेगी रफ्तार, बिहार के इस जिले को जल्द मिलेगा फ्लाईओवर
Next article Maa Katyayani Ki Aarti: नवरात्रि के छठे दिन गाएं मां कात्यायनी की आरती, जानें इसका महत्व
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel