[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology WhatsApp पर आया बड़े काम का फीचर: अब बिना सुने पढ़ लें किसी भी वॉइस नोट की पूरी बातें, जानें कैसे करें इस्तेमाल

WhatsApp पर आया बड़े काम का फीचर: अब बिना सुने पढ़ लें किसी भी वॉइस नोट की पूरी बातें, जानें कैसे करें इस्तेमाल

0
WhatsApp पर आया बड़े काम का फीचर: अब बिना सुने पढ़ लें किसी भी वॉइस नोट की पूरी बातें, जानें कैसे करें इस्तेमाल
WhatsApp Voice Message Transcript Feature

WhatsApp ने अब एक ऐसा फीचर लॉन्च कर दिया है जो वॉइस मैसेज सुनने की समस्या को हमेशा के लिए खत्म कर देगा. अक्सर जब हम मीटिंग में होते हैं, किसी शोर वाली जगह पर होते हैं या हमारे पास ईयरफोन नहीं होते, तो वॉइस नोट को सुनना मुश्किल हो जाता है. इसी परेशानी को दूर करने के लिए WhatsApp अब वॉइस मैसेज को टेक्स्ट में बदलने का ऑप्शन दे रहा है. यह फीचर दुनिया भर में Android और iOS यूजर्स के लिए रोलआउट होना शुरू हो गया है और आने वाले हफ्तों में सभी तक पहुंच जाएगा.

कैसे काम करता है ये फीचर?

WhatsApp ने साफ नहीं बताया कि यह ट्रांसक्रिप्शन फीचर AI से चलता है या नहीं. लेकिन कंपनी ने यह जरूर कहा है कि वॉयस मैसेज का ट्रांसक्रिप्शन पूरी तरह आपके मोबाइल डिवाइस पर ही होता है. इसका मतलब है कि आपका मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहता है और WhatsApp भी इसे न तो सुन सकता है और न ही पढ़ सकता है. यह फीचर प्राइवेसी से समझौता किए बिना सेफ तरीके से काम करता है.

कौन-कौन सी भाषाओं में मिलेगा ये फीचर?

कंपनी के मुताबिक, यह फीचर फिलहाल इंग्लिश, पुर्तगाली, स्पैनिश और रूसी भाषा में उपलब्ध है. हालांकि ऐप के बीटा वर्जन में पहले से ही हिंदी वॉइस मैसेज को टेक्स्ट में बदलने का ऑप्शन दिख रहा है. उम्मीद है कि आने वाले अपडेट्स में हिंदी सपोर्ट को भी आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया जाएगा.

Voice Transcript फीचर कैसे ऑन करें?

यह फीचर डिफॉल्ट रूप से बंद रहता है, इसलिए इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको सेटिंग्स में जाकर खुद ऑन करना होगा. तरीका काफी आसान है.

  • WhatsApp खोलें और Settings में जाएं. 
  • यहां आपको Chats वाले सेक्शन में जाना होगा. 
  • नीचे स्क्रॉल करें और Voice Communication Transcripts को ऑन कर दें.
  • अपनी पसंद की भाषा चुनें.
  • भाषा पैक डाउनलोड करें और Set Up Now पर टैप कर दें.
  • अब किसी भी वॉइस मैसेज को लंबे समय तक प्रेस करें और Transcribe पर क्लिक करें.
  • अब आपका वॉइस नोट टेक्स्ट में बदल जाएगा.

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर आने वाले बेकार फोटो और वीडियो से भर रहा स्टोरेज? बस इस सेटिंग को ऑफ करते ही दूर होगी प्रॉब्लम

Previous article Giridih News :फुटपाथ दुकानदारों को नहीं मिल रही सुविधा
Next article माय भारत कार्यक्रम के तहत राजगीर में निकला एकता व सद्भाव का विशाल मार्च
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel