[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology चार्जिंग में लगाते ही तवे की तरह गर्म हो रहा स्मार्टफोन? हीटिंग समस्या को दूर करेंगी ये 5 असरदार टिप्स

चार्जिंग में लगाते ही तवे की तरह गर्म हो रहा स्मार्टफोन? हीटिंग समस्या को दूर करेंगी ये 5 असरदार टिप्स

0
चार्जिंग में लगाते ही तवे की तरह गर्म हो रहा स्मार्टफोन? हीटिंग समस्या को दूर करेंगी ये 5 असरदार टिप्स
Smartphone Heating Issue

Smartphone Heating Issue: आज के समय में स्मार्टफोन हमारे रोजमर्रा के जीवन का जरूरी हिस्सा बन चुके हैं. चाहे आपके पास प्रीमियम फोन हो या बजट फोन चार्जिंग के समय गरम होना आम बात है. लेकिन अगर यह जरूरत से ज्यादा गरम होने लगे तो सतर्क हो जाना चाहिए. फोन अगर हीटिंग होने लगे तो उसकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती है और बैटरी की लाइफ भी घटा सकती है. कुछ मामलों में यह ब्लास्ट जैसी स्थिति भी पैदा हो सकती है. यदि आप भी ऐसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो आज हम आपको कुछ आसान तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से इस समस्या को आप हल कर सकते हैं. आइए जानते हैं. 

सही चार्जर और केबल का इस्तेमाल करें

आप जब फोन खरीदते हैं तो उस समय आपको चार्जर मिलता है कोशिश करें सिर्फ वही चार्जर का इस्तेमाल करें या हमेशा कंपनी द्वारा एप्रूव्ड चार्जर और केबल ही लें. सस्ते या खराब क्वालिटी के चार्जर से पावर सप्लाई अस्थिर हो सकती है जिससे फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो सकता है.

चार्जिंग के समय फोन इस्तेमाल ना करें

चार्जिंग के दौरान गेम खेलना, वीडियो कॉल करना या ऑनलाइन वीडियो देखना फोन के प्रोसेसर और बैटरी पर ज्यादा दबाव डालता है. इसलिए बेहतर है कि चार्जिंग के समय फोन को इस्तेमाल में ना करें.

चार्जिंग के वक्त फोन कवर हटा दें

कई बार मोबाइल कवर की वजह से हीट बाहर नहीं निकल पाती और डिवाइस जल्दी गर्म हो जाता है. इसलिए चार्जिंग के समय कवर को हटा देना बेहतर होता है ताकि गर्मी आसानी से निकल सके.

काम ना आने वाले फीचर्स बंद कर दें 

बिना जरूरत चल रहे बैकग्राउंड ऐप्स और फीचर्स को बंद कर दें. जैसे की Wi-Fi, Bluetooth और GPS जैसे फीचर्स क्योंकि ये चार्जिंग के दौरान अतिरिक्त गर्मी पैदा कर सकते हैं.

एयरप्लेन मोड ऑन कर दें

अगर फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो चार्जिंग के समय एयरप्लेन मोड ऑन कर दें. इससे नेटवर्क और अन्य वायरलेस फीचर्स बंद हो जाते हैं जिससे डिवाइस जल्दी और ठंडा रहकर चार्ज होता है.

WhatsApp पर आपकी ‘वो’ ने मैसेज भेजते ही कर दिया डिलीट? बस ऑन कर दें यह सेटिंग, पता चल जाएगी राज की बात

iPhone पर अमेरिका में लगेगा बैन! Apple पर मंडराया खतरा, मामले की जड़ में चीन

Previous article Bihar: इधर पीएम मोदी पहुंचे बिहार, उधर लालू यादव को लगा तगड़ा झटका, याचिका पर सुनवाई करने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
Next article Shravani Mela: 54 फीट लंबा और 54 किलो चांदी का कांवर लेकर बाबा धाम पहुंचे कांवरिये, लागत जान रह जायेंगे हैरान
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel