[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology बेधड़क AC चलाना है तो फौरन कर लें ये 5 काम, बिजली बिल के साथ गर्मी भी रहेगी कोसों दूर

बेधड़क AC चलाना है तो फौरन कर लें ये 5 काम, बिजली बिल के साथ गर्मी भी रहेगी कोसों दूर

0
बेधड़क AC चलाना है तो फौरन कर लें ये 5 काम, बिजली बिल के साथ गर्मी भी रहेगी कोसों दूर
AC Tips to resuce electricity bill

AC Tips: जून का महीना का चूका है लेकिन गर्मियों कम होने का नाम नहीं ले रही है. दिन-प्रतिदिन पारा बढ़ता ही जा रहा है. तेज धूप और बढ़ती तपिश से राहत पाने के लिए एयर कंडीशनर (AC) एक अहम जरिया बन चुका है. हालांकि, AC इस्तेमाल करने से बिजली का बिल बढ़ जाना कई लोगों के लिए चिंता का विषय बन जाता है.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ छोटे-छोटे समझदारी भरे कदम उठाकर आप आराम से समझौता किए बिना बिजली की बचत कर सकते हैं? ऐसे कई आसान और प्रभावी तरीके हैं जिनकी मदद से आप गर्मी के मौसम में ठंडक का पूरा आनंद ले सकते हैं और बिजली के खर्च को काफी हद तक कम कर सकते हैं. आइए जानते हैं वे आसान टिप्स जो इस बार आपके बिजली के बिल को हल्का कर सकते हैं.

5 स्टार वाले AC चुनें 

बिजली की बचत के लिए 5-स्टार BEE रेटिंग वाला एयर कंडीशनर खरीदना एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है. यह एसी 2 या 3-स्टार रेटिंग वाले मॉडल्स की तुलना में लगभग 25 से 30 फीसदी तक कम बिजली खपत करता है. इससे न सिर्फ लंबे समय में बिजली बिल में अच्छी-खासी कमी आती है, बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी अधिक अनुकूल होता है.

रेगुलर सर्विसिंग करें 

एसी की सही तरीके से देखभाल करना बेहद जरूरी है. धूल-मिट्टी जमा होने से इसकी परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है. इसलिए नियमित अंतराल पर एसी की सर्विस करवानी चाहिए. इससे न केवल इसकी कूलिंग बेहतर होती है बल्कि बिजली की खपत भी काफी हद तक कम हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: दिन-रात धकाधक चलाएं AC, फूटी कौड़ी भी नहीं आएगा बिल, बस जान लें यह सीक्रेट फॉर्मूला

AC का तापमान 24°C या उससे ज्यादा रखें

अधिकतर लोग एयर कंडीशनर का तापमान जरूरत से कम कर देते हैं जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है और बिल भी ज्यादा आता है. ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (Bureau of Energy Efficiency) के मुताबिक एसी का तापमान हर 1 डिग्री बढ़ाने पर करीब 6% बिजली की बचत की जा सकती है. ऐसे में अगर आप 24°C से 26°C के बीच टेम्परेचर सेट कर के चलते हैं तो न सिर्फ आपको ठंडक मिलेगी बल्कि बिजली की भी बचत होगी.

AC के साथ पंखा चलाएं  

AC की ठंडी हवा को कमरे के कोने-कोने तक फैलाने में पंखा चलाना फायदेमंद होता है. इससे कमरे में जल्दी ठंडक महसूस होती है और AC का तापमान कम करने की जरूरत नहीं पड़ती.

ब्लैकआउट पर्दे का इस्तेमाल करें  

गर्मी से राहत पाने के लिए ब्लैकआउट पर्दों का उपयोग करना बढ़िया विकल्प होगा है. यह सूरज की किरणों को कमरे में आने से रोकते हैं और अंदर के तापमान को बढ़ने नहीं देते. इसके अलावा, आप रिफ्लेक्टिव विंडो फिल्म का विकल्प भी चुन सकते हैं, जो बाहर की गर्मी को अंदर आने से रोकती है और कमरे की ठंडक बनाए रखने में मदद करती है.

यह भी पढ़ें: भट्ठी जैसी गर्मी में सिलेंडर की तरह कहीं फट न जाए आपका AC, फायर ब्रिगेड बुलाने से पहले कर लें ये 4 काम

Previous article Latest Payal Design: डेली वियर के लिए बेस्ट हैं ये सिंपल और स्टाइलिश पायल
Next article उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों में आफत की बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel