[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology Cooler चलाते ही हो रही चिपचिपी गर्मी? कमरे से दूम दबाकर भागेगा उमस, बस रख दें यह सफेद पाउडर

Cooler चलाते ही हो रही चिपचिपी गर्मी? कमरे से दूम दबाकर भागेगा उमस, बस रख दें यह सफेद पाउडर

0
Cooler चलाते ही हो रही चिपचिपी गर्मी? कमरे से दूम दबाकर भागेगा उमस, बस रख दें यह सफेद पाउडर
Baking Soda in Cooler Room

Cooler Hacks: जुलाई का महिना शुरू होने वाला है यानि बारिश झमाझम होने वाली है. बारिश के समय हवा में नमी होने के कारण उमस बढ़ जाती है और चिपचिप वाली गर्मी लगने लगती है. इस चिपचिपी गर्मी को दूर करने के लिए अक्सर हम कूलर का इस्तेमाल करते है लेकिन यही कूलर परेशानी का कारण बनने लगता है. मानसून और बरसात के मौसम में कूलर की हवा से ठंडक तो कम मिलती है, लेकिन उमस और चिपचिपाहट काफी बढ़ जाती है.

इस उमस और चिपचिपाहट को दूर करने के लिए हम आपके लिए एक आसान और कारगर उपाय लेकर आए हैं. यह उपाय कोई महंगी चीज नहीं बल्कि बेकिंग सोडा से जुड़ा है. जी हां, बस आपको कूलर वाले कमरे में बेकिंग सोडा रखना है. शायद सुनकर थोड़ा अजीब लगे, लेकिन बेकिंग सोडा का इस्तेमाल इस स्थिति में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

अब सवाल यह उठता है कि आखिर बेकिंग सोडा कमरे की उमस और चिपचिपाहट को कैसे कम करता है. आइए, जानें इसके फायदे और यह कैसे आपकी मानसून में होने वाली परेशानी को कम कर सकता है.

यह भी पढ़ें: बरसात में Cooler कमरे को बना रहा चिपचिपा? इन टिप्स को अपना कर चुटकियों में दूर करें उमस

बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर में फर्क समझें

फायदे जानने से पहले यह जानना जरूरी है कि बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर में फर्क होता है. हालांकि इनका उपयोग काफी हद तक समान दिखाई देता है, लेकिन बेकिंग सोडा में मुख्य रूप से सोडियम बाइकार्बोनेट पाया जाता है. यह न सिर्फ खाना पकाने में काम आता है, बल्कि घर के कई छोटे-बड़े कामों को आसान बनाने में भी सहायक होता है.

Cooler वाले कमरे में बेकिंग सोडा रखने के फायदे

नमी सोखना

बेकिंग सोडा में मौजूद सोडियम बाइकार्बोनेट हवा में मौजूद नमी को अपने अंदर रोक लेता है. इसी कारण कमरे की उमस का स्तर घटता है जिससे कूलर की हवा कम चिपचिपी लगती है और माहौल थोड़ा ज्यादा आरामदायक महसूस होता है.

बदबू दूर करना

मानसून के दौरान लगातार बारिश के चलते हवा में नमी का स्तर बढ़ जाता है जिससे घरों में सीलन और फफूंदी जैसी समस्याएं बढ़ जाती है. ये समस्याएं अक्सर खराब गंध का कारण बनती हैं जो कूलर की हवा के साथ पूरे कमरे में फैल जाती है और असुविधा पैदा करती है. ऐसी स्थिति में कई लोग बेकिंग सोडा का सहारा लेते हैं, जिसे कमरे में रखने से नमी और दुर्गंध को कम करने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें: Cooler Hacks : कूलर से भी आएगी एसी जैसी ठंडी हवा, बस कर लें ये उपाय, फिर कमरा हो जाएगा कूल-कूल

Previous article डॉ ज्योति बने असिस्टेंट प्रोफेसर
Next article Kala Chana Dosa Recipe: प्रोटीन रिच काले चने का डोसा रेसिपी जरूर ट्राई करें ये हेल्दी डिश
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel