[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology WhatsApp के ये 5 प्राइवेसी फीचर्स अभी कर लें ऑन, अकाउंट रहेगा पूरी तरह सेफ

WhatsApp के ये 5 प्राइवेसी फीचर्स अभी कर लें ऑन, अकाउंट रहेगा पूरी तरह सेफ

0
WhatsApp के ये 5 प्राइवेसी फीचर्स अभी कर लें ऑन, अकाउंट रहेगा पूरी तरह सेफ
जानिए व्हाट्सऐप के प्राइवेसी फीचर्स

WhatsApp पर हम डेली कई लोगों को मैसेज भेजते और उनके भेजे हुए मैसेज पढ़ते हैं. कई बार इन चैट्स में निजी फोटो, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और पर्सनल जानकारी भी होती है. ऐसे में अगर प्राइवेसी सेटिंग्स सही तरीके से इस्तेमाल न की जाएं, तो आपकी जानकारी असुरक्षित हो सकती है. हालांकि, इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp में कई ऐसे बिल्ट-इन प्राइवेसी फीचर्स मौजूद हैं, जिनका ज्यादातर यूजर्स पूरी तरह इस्तेमाल नहीं करते. इन फीचर्स की मदद से आप अपनी चैट और निजी जानकारी को पहले से ज्यादा सुरक्षित रख सकते हैं. आइए जानते हैं WhatsApp के ऐसे ही कुछ जरूरी प्राइवेसी फीचर्स के बारे में.

Chat Lock से करें पर्सनल चैट सुरक्षित

WhatsApp का Chat Lock फीचर आपकी प्राइवेट चैट को एडिशनल सिक्योरिटी देता है. इस फीचर को ऑन करने के बाद आपके द्वारा सेलेक्ट की गई चैट एक अलग फोल्डर में लॉक हो जाती है. इन चैट्स को खोलने के लिए फिंगरप्रिंट, फेस आईडी या फोन पासकोड की जरूरत पड़ती है. इससे अगर कोई आपका फोन इस्तेमाल करता है, तो भी वह आपकी निजी चैट नहीं देख पाएगा.

कैसे ऑन करें?

  • WhatsApp में उस कॉन्टैक्ट की प्रोफाइल खोलें.
  • वहां Chat Lock ऑप्शन पर टैप करें.
  • लॉक फीचर को ऑन कर दें.

Disappearing Messages फीचर

अगर आप चाहते हैं कि आपकी चैट हमेशा के लिए सेव न रहे, तो Disappearing Messages फीचर काफी काम का है. इस फीचर को ऑन करने पर मैसेज तय समय के बाद अपने आप डिलीट हो जाते हैं. आप इसमें तीन टाइम ऑप्शन चुन सकते हैं, इसमें 24 घंटे, 7 दिन और 90 दिन शामिल है. यह फीचर खासतौर पर उन मैसेज के लिए काम का है, जो कुछ समय बाद जरूरी नहीं रहते.

Two-Step Verification से अकाउंट सुरक्षित करें

WhatsApp में Two-Step Verification सिक्योरिटी की एक्स्ट्रा लेयर ऑफर करती है. इस फीचर को ऑन करने के बाद जब भी आपका WhatsApp किसी नए डिवाइस पर लॉगिन किया जाएगा, तब 6 अंकों का PIN डालना जरूरी होगा. इससे अगर किसी के पास आपका SIM कार्ड भी पहुंच जाए, तब भी वह आपका WhatsApp अकाउंट इस्तेमाल नहीं कर पाएगा.

कैसे ऑन करें?

  • WhatsApp Settings में जाएं.
  • Account पर क्लिक करें.
  • Two-Step Verification सेलेक्ट करें.
  • 6 अंकों का PIN सेट करें.

कंट्रोल करें कि आपकी जानकारी कौन देख सकता है

WhatsApp आपको यह कंट्रोल भी देता है कि आपकी जानकारी कौन देख सकता है. आप Last Seen, Profile Photo, About और Status की विजिबिलिटी तय कर सकते हैं. इसमें आपको चार ऑप्शन Everyone, My Contacts, My Contacts Except और Nobody मिलेंगे. इससे आप अपनी जानकारी को अनजान लोगों से छिपा सकते हैं.

End-to-End Encrypted Backup

WhatsApp की चैट तो पहले से End-to-End Encrypted होती हैं, लेकिन क्लाउड बैकअप हमेशा सुरक्षित नहीं होता. इसलिए WhatsApp में Encrypted Backup फीचर दिया गया है. इसे ऑन करने पर आपके चैट बैकअप को पासवर्ड या एन्क्रिप्शन की से सुरक्षित किया जाता है.

कैसे ऑन करें?

  • WhatsApp Settings में जाएं.
  • Chats पर टैप करें.
  • Chat Backup खोलें.
  • End-to-End Encrypted Backup ऑन करें.

यह भी पढ़ें: ChatGPT पर आपने भी शेयर की पर्सनल डिटेल? जानें चैट्स डिलीट करने का आसान तरीका

Previous article झारखंड में गैस के बाद अब खून का संकट, रिप्लेसमेंट पर दिया जा रहा ब्लड
Next article अरविंद अकेला के गाने ‘कमर लप लपवा’ ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, कोमल सिंह की अदाओं पर फिसले कल्लू
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel