[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology फास्ट चार्जिंग होने के बाद भी फोन स्लो चार्ज हो रहा है? वजह हो सकती हैं ये 3 गलतियां

फास्ट चार्जिंग होने के बाद भी फोन स्लो चार्ज हो रहा है? वजह हो सकती हैं ये 3 गलतियां

0
फास्ट चार्जिंग होने के बाद भी फोन स्लो चार्ज हो रहा है? वजह हो सकती हैं ये 3 गलतियां
बेडसाइड टेबल पर चार्ज होता स्मार्टफोन (Pic- AI Generated)

Smartphone Charging Mistakes: जब फोन, टैबलेट या लैपटॉप जल्दी चार्ज करने की बात आती है, तो हम में से ज्यादातर लोग बस यही देखते हैं कि इसमें फास्ट चार्जिंग है या नहीं. लेकिन असली खेल यहां खत्म नहीं होता. मान लीजिए फोन फास्ट चार्ज हो सकता है, पर केबल या चार्जर ढंग का नहीं है, तो चार्जिंग अपने आप स्लो पड़ जाएगी. अच्छी बात ये है कि अब केबल उल्टी लगाने वाला झंझट तो खत्म हो गया है, जो पहले USB-A में रोज का सिरदर्द था.

USB-C को इसी लिए बनाया गया है कि इस्तेमाल आसान रहे और चार्जिंग तेज मिले. फिर भी, अगर कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान न रखा जाए, तो फोन बिना वजह धीरे-धीरे चार्ज होगा. आइए जान लेते हैं उन बातों को.

सही चार्जर अडैप्टर न होना

मान लीजिए आपका फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, लेकिन अगर आप सस्ता या पुराना चार्जर अडैप्टर या केबल इस्तेमाल कर रहे हैं, तो फोन उतनी स्पीड से चार्ज नहीं होगा. फोन चार्ज तो हो जाएगा, लेकिन जितनी फास्ट से हो सकता है, उतनी नहीं. आसान शब्दों में कहें तो अगर आप ऐसा चार्जर लेते हैं जिसकी वॉटेज आपके फोन से ज्यादा है, तो भी कोई दिक्कत नहीं है. फोन उतनी ही पावर लेगा, जितनी उसे चाहिए. लेकिन अगर चार्जर की वॉटेज फोन से कम है, तो फिर फास्ट चार्जिंग का फायदा ही नहीं मिलेगा.

सही केबल इस्तेमाल न करना

अक्सर लोग सोचते हैं कि बस अच्छा चार्जर लगा दो, फोन फटाफट चार्ज हो जाएगा. लेकिन सच्चाई ये है कि केबल भी उतनी ही जरूरी होती है. अगर आप सस्ती या स्लो केबल इस्तेमाल कर रहे हैं, तो चाहे चार्जर कितना भी फास्ट क्यों न हो, चार्जिंग फिर भी धीमी ही रहेगी.

फास्ट चार्जिंग के लिए ऐसी केबल चाहिए जो USB Power Delivery (PD) या Qualcomm Quick Charge को सपोर्ट करती हो, और आपके डिवाइस की कैपेसिटी के हिसाब से रेटेड हो. आम तौर पर ज्यादा वोल्टेज वाली केबल (जैसे 10V) अगर फोन सपोर्ट करता है, तो 5V वाली केबल से तेज चार्ज कर सकती है.

गलत कंडीशन में चार्ज करना

USB-C भले ही फास्ट चार्जिंग देता हो, लेकिन अगर आप फोन को गलत कंडीशन में चार्ज कर रहे हैं, तो स्पीड अपने आप कम हो जाती है. जैसे मान लीजिए आप फोन को धूप में रखकर चार्ज कर रहे हैं तो ऐसे में फोन जल्दी चार्ज नहीं होगा. इसी तरह अगर फोन पर बहुत मोटा कवर लगा हो तो अंदर की गर्मी बाहर नहीं जाने देता. इससे चार्जिंग स्लो हो सकती है. बेहतर चार्जिंग के लिए फोन को किसी ठंडी और छांव वाली जगह पर चार्ज करें. चार्जिंग के दौरान बेवजह ऐप्स चलाने से भी बचें क्योंकि इससे फोन गर्म होता है.

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता क्या है फोन चार्ज करने का 80-20 रूल, जान जाएगा तो बैटरी रहेगी टकाटक

Previous article एक सप्ताह के अंदर प्रस्तुत करें सुचारु यातायात प्रबंधन संबंधित कार्ययोजना
Next article श्रद्धा व भक्ति से गूंजा पूरा क्षेत्र
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel